चटिया ग्राम सभा के रामपुरवा टोला में कराया जा रहा डीगही ग्राम सभा के जिम्मेदारों द्वारा कार्य

महराजगंज: मामला है महाराजगंज जनपद के निचलौल ब्लॉक अन्तर्गत ग्राम पंचायत डीगही का इस ग्राम पंचायत के ग्राम रोजगार सेवक द्वारा डीगही में कमल के खेत से पारस के खेत तक चकबंद कार्य कराया जा रहा है।

जिसका इस्टीमेट 389000 का बना है जिसमें 16527 रुपए का झाड़ी सफाई दिया गया है जबकि कार्य मिट्टी कार्य से संबंधित है लेकिन जबकि कार्य स्थल पर केवल घास की सफाई कराया गया है जो की कार्य इस्टीमेट के विपरीत है।

इस कार्य का मस्टरोल 27.09.2026 से 10.10.2026 तक का निकाला गया है कार्य मानक के अनुसार नहीं होने के कारण कार्य पूर्ण हो चुका है। कार्य पूर्ण होने के बाद भी रोजगार सेवक के द्वारा प्रतिदिन लगभग 50 मानव दिवस का हाजरी लगाया जा रहा है।

यह कार्य मानक के विपरीत होने के साथ नियम के भी विपरीत है क्योंकि यह चकबंद कार्य स्थल चटिया ग्राम पंचायत के टोला रामपुरवा में आता है।

इस कार्य को नियमानुसार चटिया ग्राम पंचायत द्वारा ही कराया जा सकता है जब की कार्य ग्राम पंचायत डीगही द्वारा कराया जा रहा है। सूत्रों के माने तो इस कार्य को कराने के हेतु आई डी बनवाने के लिए लगे दस्तावेज जिम्मेदारों के द्वारा कूट रचित तरीके से तैयार किया गया है।

इस संबंध मे खण्ड विकास अधिकारी निचलौल से पूछने पर खण्ड विकास अधिकारी ने बताया कि प्रकरण संज्ञान में है।

दस्तावेज और कार्य स्थल का अधिकार क्षेत्र का जांच कर के कार्य का भुगतान किया जायेगा साथ ही साथ दोषी पाए जाने वाले जिम्मेदारों पर उचित कार्यवाही की जायेगी।

Share in Your Feed

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *