दिव्यांगजनों के कल्याण के लिए प्रदेश की सभी 18 कमिश्नरियों में पुनर्वास केंद्र संचालित करने के निर्देश।

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि प्रदेश सरकार दिव्यांगजनों के कल्याण और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने के लिए लगातार प्रयास कर रही है। इसी क्रम में प्रदेश की सभी 18 कमिश्नरियों में जिला दिव्यांगता पुनर्वास केंद्र संचालित करने के निर्देश दिए गए हैं।

दिव्यांगजनों के लिए प्रदेश में पुनर्वास केंद्रों का विस्तार
दिव्यांगजनों के लिए प्रदेश में पुनर्वास केंद्रों का विस्तार। 

मुख्यमंत्री ने बताया कि गोरखपुर में भी सीतापुर नेत्र चिकित्सालय परिसर में दिव्यांगता पुनर्वास केंद्र शुरू हो चुका है। इन केंद्रों के माध्यम से दिव्यांगजनों को आवश्यक सुविधाएं और पुनर्वास संबंधी सेवाएं उपलब्ध कराने पर जोर दिया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि डबल इंजन सरकार दिव्यांगजनों को आर्थिक और रोजगार के अवसरों से जोड़ने के लिए विभिन्न योजनाओं का लाभ दिला रही है। इसके तहत CM YUVA, PM SVANidhi, ODOP, PM Vishwakarma, PM MUDRA और Stand-Up India जैसी योजनाओं से जोड़कर उन्हें आत्मनिर्भर बनने के अवसर उपलब्ध कराए जा रहे हैं।

Share in Your Feed

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *