भारत-नेपाल सीमा पर तस्करों के मंसूबों पर पुलिस का वार

महराजगंज। भारत-नेपाल सीमा पर तस्करी का खेल एक बार फिर उजागर हुआ है। महराजगंज पुलिस और एसएसबी की संयुक्त टीम ने निचलौल थाना क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई करते हुए 75 बोरियों में भरे 3,000 किलो कद्दू के बीज और एक पिकअप वाहन बरामद किया। मौके से हैदर अली नामक आरोपी को गिरफ्तार किया गया।

Mahrajganj news

 

4 नवंबर की रात करीब 2:30 बजे 13×4 पुल से गेंडहवा जाने वाले मार्ग पर की गई इस कार्रवाई से तस्करी के कारोबार में हड़कंप मच गया।

पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहनज अवस्थी के निर्देशन में हुई कार्रवाई के बाद आरोपी और बरामद सामान को कस्टम कार्यालय नौतनवा भेज दिया गया।

सबसे बड़ा सवाल यह है कि सीमा पार तस्करी का यह नेटवर्क आखिर कितना बड़ा है? क्या इस कारोबार में शामिल अन्य लोगों तक भी जांच की आंच पहुंचेगी, या कार्रवाई सिर्फ एक गिरफ्तारी तक सीमित रह जाएगी

Share in Your Feed

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *