मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ₹200 करोड़ से अधिक की लागत से बने उत्तर प्रदेश राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के नए मुख्यालय का किया लोकार्पण।

लखनऊ | 19 जुलाई 2026 (रविवार)। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को लखनऊ में ₹200 करोड़ से अधिक की लागत से निर्मित उत्तर प्रदेश राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (UPSDMA) के नवीन मुख्यालय भवन का लोकार्पण किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने प्राधिकरण की नई आधिकारिक वेबसाइट का शुभारंभ भी किया। साथ ही आपदा राहत एवं बचाव कार्यों में उत्कृष्ट योगदान देने वाले एसडीआरएफ (SDRF), पीएसी (PAC) और अग्निशमन सेवा के आठ कार्मिकों को सम्मानित किया।

लखनऊ: मुख्यमंत्री योगी ने ₹200 करोड़ के आपदा प्रबंधन मुख्यालय का किया लोकार्पण

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि प्रदेश सरकार का लक्ष्य उत्तर प्रदेश को ऐसा सशक्त और आपदा के प्रति पूरी तरह तैयार राज्य बनाना है, जहाँ किसी भी संकट की घड़ी में प्रत्येक नागरिक सरकार के साथ मिलकर अपने दायित्वों का प्रभावी ढंग से निर्वहन कर सके।उन्होंने कहा कि अत्याधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित यह नया मुख्यालय राज्य में आपदा प्रबंधन, राहत एवं बचाव कार्यों के बेहतर समन्वय, त्वरित प्रतिक्रिया और प्रभावी संचालन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि सुरक्षित, सजग और आपदा-प्रबंधन के प्रति जागरूक उत्तर प्रदेश का निर्माण सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है।

रिपोर्टर जितेंद्र चौबे       लाइव 24इंडिया न्यूज महाराजगंज 

Share in Your Feed

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *