घुघली, महराजगंज।
घुघली थाना क्षेत्र के ग्राम परसा गिदही दक्षिण टोला निवासी गणपती पुत्र पाँचू पिछले चार दिनों से लापता हैं। परिजनों द्वारा काफी खोजबीन किए जाने के बावजूद उनका कोई पता नहीं चल सका है। इसके बाद परिवार ने घुघली थाने में गुमशुदगी की तहरीर देकर पुलिस से शीघ्र तलाश किए जाने की मांग की है।

परिजनों के अनुसार 18 जुलाई 2026 को शाम करीब 4 बजे गणपती घर से निकले थे, लेकिन देर रात तक वापस नहीं लौटे। इसके बाद रिश्तेदारों, परिचितों तथा संभावित स्थानों पर लगातार उनकी तलाश की गई, लेकिन 22 जुलाई 2026 तक उनका कोई सुराग नहीं मिल सका।

थाने में दी गई तहरीर के अनुसार दीनानाथ पुत्र दुलारे, निवासी ग्राम इमलिया, थाना कोतवाली, जनपद महराजगंज ने बताया कि लापता गणपती उनके भांजी के ससुर हैं। काफी प्रयासों के बावजूद उनका पता नहीं चलने पर पुलिस से मदद की गुहार लगाई गई है।

गुमशुदा का हुलिया
नाम: गणपती पुत्र पाँचू
पहनावा: भूरे रंग की शर्ट, गहरे नीले रंग की पैंट, काले जूते
कंधे पर गेरुआ रंग का गमछा ,हाथ में लाठी
घुघली पुलिस ने तहरीर प्राप्त कर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है। परिजनों ने आमजन से भी अपील की है कि यदि किसी को गणपती के संबंध में कोई जानकारी मिले तो तत्काल निम्न नंबरों पर संपर्क करें अथवा नजदीकी पुलिस थाने को सूचना दें।
संपर्क नंबर
📞 70090 96337 📞 8423798785
📞 84271 8719
रिपोर्टर जितेंद्र चौबे लाइव 24इंडिया न्यूज महाराजगंज
