- महराजगंज। जनपद में शुक्रवार, 17 जुलाई 2026 की रात एक बड़ा सड़क हादसा होते-होते टल गया। रायबरेली से सीमेंट लेकर आ रहा 18 चक्का ट्रक (टेलर )फरेंदा से होकर महाराजगंज की ओर जा रहा था। इसी दौरान रास्ते में वाहन अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गड्ढे में उतर गया, जिससे ट्रक में लदा काफी मात्रा में सीमेंट पानी में गिरकर खराब हो गया।

गड्ढे में पलटा सीमेंट लदा टेलर, बड़ा हादसा टला घटना के बाद चालक से बातचीत में पता चला कि हादसे में किसी भी व्यक्ति को चोट नहीं आई है और न ही किसी प्रकार की जनहानि हुई है। चालक के अनुसार, महाराजगंज से फरेंदा की ओर आ रही एक फोर व्हीलर को बचाने के प्रयास में ट्रक का संतुलन बिगड़ गया। वाहन पर नियंत्रण खोने के कारण ट्रक सड़क से नीचे गड्ढे में जा गिरा।हालांकि इस दुर्घटना में ट्रक को आंशिक क्षति पहुंची, लेकिन किसी प्रकार का बड़ा नुकसान या जन-माल की हानि नहीं हुई। चालक और अन्य लोग पूरी तरह सुरक्षित हैं,

गड्ढे में पलटा सीमेंट लदा टेलर, बड़ा हादसा टला। जिससे एक संभावित बड़ा हादसा टल गया।
शनिवार को ट्रक में बचा हुआ सीमेंट दूसरे वाहन में स्थानांतरित कर गंतव्य के लिए रवाना कर दिया गया। वर्तमान में स्थिति पूरी तरह सामान्य है।
रिपोर्टर जितेंद्र चौबे लाइव 24इंडिया न्यूज महाराजगंज
