महराजगंज, 15 जुलाई 2026 (बुधवार): सिंदुरिया–चिऊटहा मार्ग पर स्थित पकड़िया बुजुर्ग के पास बुधवार को एक भीषण सड़क दुर्घटना हो गई। हादसे में एक मोटरसाइकिल और एक इलेक्ट्रिक ऑटो की आगे- पीछे टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक पर सवार दो लोग घायल हो गए, जिनमें एक की हालत गंभीर बताई जा रही है। और बाइक भी क्षतिग्रस्त हो गया।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, गंभीर रूप से घायल युवक के सिर में गंभीर चोट लगने से कान से काफी मात्रा में रक्तस्राव होने लगा। हादसे के बाद ऑटो चालक मौके का फायदा उठाकर वाहन सहित फरार हो गया। घटना स्थल पर मौजूद स्थानीय लोगों एवं राहगीरों के साथ मौके से गुजर रहे पत्रकार जितेंद्र चौबे ने तत्काल पुलिस आपातकालीन सेवा 112 तथा एंबुलेंस सेवा 108 पर कॉल कर घटना की जानकारी दी। सूचना मिलते ही पुलिस और एंबुलेंस मौके पर पहुंची तथा दोनों घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल भेज दिया गया।

घायलों की पहचान भेड़िया गांव निवासी महबूब के रूप में हुई है, जिनकी हालत गंभीर बताई जा रही है। उनके साथ बाइक पर सवार जैबुन नामक महिला को भी चोटें आई हैं। दोनों का इलाज जिला अस्पताल में जारी है।

घटनास्थल पर मौजूद लोगों का कहना है कि ऑटो चालक पिपरा नारायण गांव का निवासी बताया जा रहा है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, ऑटो चालक द्वारा अचानक वाहन मोड़ देने के कारण और तेज सवार बाइक सीधे ऑटो से टकरा गई, जिससे यह गंभीर दुर्घटना हुई।
(नोट: ऑटो चालक की पहचान और दुर्घटना के वास्तविक कारण की आधिकारिक पुष्टि पुलिस जांच के बाद ही होगी।)
रिपोर्टर:- जितेंद्र चौबे लाइव 24इंडिया न्यूज महाराजगंज
