बहराइच। समाज सेवा, जनकल्याण और सनातन संस्कृति के संरक्षण के उद्देश्य से कार्यरत श्री राम जन्मभूमि सुरक्षा संगठन ने अपने सेवा अभियान को व्यापक रूप देने की घोषणा की है। संगठन के अनुसार इसकी शुरुआत बहराइच से हुई और अब उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिलों तक संगठन का विस्तार किया जा रहा है।
संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री चंदन मिश्रा ने बताया कि संस्था शिक्षा, स्वास्थ्य, जन-सुनवाई, गरीब एवं जरूरतमंद बच्चों के प्रवेश, सामाजिक सहायता और राष्ट्र सेवा जैसे कार्यों में लगातार सक्रिय है। संगठन का उद्देश्य समाज के अंतिम व्यक्ति तक सहायता पहुंचाना तथा सेवा, समर्पण और एकता की भावना को मजबूत करना है।

संगठन द्वारा ‘गो सेवा अभियान’ भी चलाया जा रहा है। अभियान के तहत गोवंश की सुरक्षा, संरक्षण और सेवा को बढ़ावा देने के साथ लोगों को जागरूक किया जा रहा है। संस्था का कहना है कि “गो सेवा ही परम धर्म है” तथा सुरक्षित गोवंश ही समाज की सांस्कृतिक धरोहर का आधार है।
इसके अलावा संगठन ने जनता सुनवाई अभियान भी शुरू किया है, जिसके माध्यम से आम नागरिक अपनी समस्याओं के समाधान के लिए संपर्क कर सकते हैं। संस्था का दावा है कि विभिन्न सामाजिक और जनहित से जुड़े मामलों में लोगों को उचित मार्गदर्शन एवं सहयोग प्रदान किया जाएगा।
संगठन ने अपने संकल्प पत्र में सनातन संस्कृति के प्रचार-प्रसार, निर्धन परिवारों की सहायता, सामूहिक विवाह महाअभियान, सामाजिक एकता और प्रदेशभर में मजबूत संगठनात्मक नेटवर्क तैयार करने की बात कही है। संस्था ने समाज सेवा से जुड़ने के इच्छुक लोगों से भी सहयोग एवं सहभागिता की अपील की है।
संगठन के अनुसार उसका मूल उद्देश्य “एकता, सेवा और समर्पण” के माध्यम से राष्ट्र निर्माण में जनभागीदारी बढ़ाना तथा समाज के वंचित वर्गों के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन लाना है। सहयोग एवं अधिक जानकारी के लिए संगठन ने संपर्क सूत्र जारी किया।
संपर्क सूत्र 9648436737 और ईमेल shrirjss.info@zohomail.in जारी किया है।
रिपोर्टर:- जितेंद्र चौबे लाइव 24इंडिया न्यूज महाराजगंज
