मिट्टी खुदाई का इस्टीमेट कराया गया और की गई घास की सफाई।

मिठौरा, महराजगंज। मिठौरा ब्लॉक अंतर्गत ग्राम पंचायत टीकर में मनरेगा के तहत सुधीर पाण्डेय के खेत से विनित पाण्डेय के खेत तक नाला खुदाई का कार्य कराया जा रहा है। करीब 200 मीटर नाले के मिट्टी खुदाई कार्य के लिए लगभग ₹83 हजार का एस्टीमेट तैयार होने की बात सामने आई है। लेकिन मौके की तस्वीर में नाले में मिट्टी खुदाई के बजाय मुख्य रूप से घास की सफाई दिखाई दे रही है। ऐसे में सवाल उठ रहा है कि जब एस्टीमेट मिट्टी खुदाई का है तो कार्यस्थल पर घास की सफाई क्यों कराई गई?

मौके पर सिर्फ घास की सफाई! मनरेगा कार्य पर उठे सवाल।
मौके पर सिर्फ घास की सफाई! मनरेगा कार्य पर उठे सवाल।

मस्टररोल की अवधि पूरी होने के बाद अब तकनीकी सहायक द्वारा किए गए निरीक्षण और एमबी को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं। यदि जांच की गई थी तो वास्तविक कार्य और एस्टीमेट में अंतर पर ध्यान क्यों नहीं दिया गया?

अब मामला उच्च अधिकारियों के संज्ञान में आने के बाद यह देखना होगा कि स्थलीय जांच में क्या स्थिति सामने आती है और जिम्मेदारों पर क्या कार्रवाई होती है।

महत्वपूर्ण नोट:- कार्यस्थल पर नहीं दिख रहा है साइन बोर्ड।

Share in Your Feed

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *