मिशन शक्ति फेज 5.0 के तहत छात्राओं को किया गया जागरूक, साइबर अपराध और महिला सुरक्षा पर दी जानकारी।

निचलौल। थाना निचलौल पुलिस द्वारा मिशन शक्ति फेज 5.0 अभियान के अंतर्गत शुक्रवार, 15 मई 2026 को पीएम श्री प्राथमिक विद्यालय बहरौली में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मिशन शक्ति टीम, एंटी रोमियो टीम एवं साइबर टीम ने छात्र-छात्राओं को महिला सुरक्षा, साइबर अपराध और नए कानूनों की विस्तृत जानकारी दी। कार्यक्रम के दौरान छात्राओं को महिला सशक्तिकरण, सुरक्षा तथा विभिन्न सरकारी योजनाओं के प्रति जागरूक किया गया। टीम द्वारा बालिकाओं को “गुड टच-बैड टच” के बारे में समझाते हुए किसी भी प्रकार की गलत हरकत की तुरंत शिकायत करने के लिए प्रेरित किया गया।

मिशन शक्ति फेज 5.0 के तहत छात्राओं को किया गया जागरूक, साइबर अपराध और महिला सुरक्षा पर दी जानकारी
मिशन शक्ति फेज 5.0 के तहत छात्राओं को किया गया जागरूक, साइबर अपराध और महिला सुरक्षा पर दी जानकारी

पुलिस टीम ने छात्राओं एवं महिलाओं को महिला हेल्पलाइन नंबर 181, महिला पावर लाइन 1090, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098, आपातकालीन सेवा 112, एंबुलेंस सेवा 102 व 108 तथा साइबर हेल्पलाइन 1930 के बारे में जानकारी देते हुए इनके उपयोग की प्रक्रिया भी समझाई। इसके साथ ही “बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ”, “सखी वन स्टॉप सेंटर”, “पॉक्सो एक्ट” एवं “मिशन शक्ति” जैसी सरकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। कार्यक्रम में बाल विवाह, दहेज प्रथा और घरेलू हिंसा जैसी सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ भी जागरूकता फैलाकर समाज को सुरक्षित और सशक्त बनाने का संदेश दिया गया।थाना निचलौल

पुलिस ने छात्राओं से निर्भीक होकर शिक्षा प्राप्त करने तथा किसी भी समस्या की स्थिति में तुरंत पुलिस और हेल्पलाइन सेवाओं की सहायता लेने की अपील की।

रिपोर्टर जितेंद्र चौबे      लाइव 24इंडिया न्यूज महाराजगंज 

Share in Your Feed

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *