भारत-नेपाल सीमा पर नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई: ठूठीबारी पुलिस ने तीन तस्करों को दबोचा भारी मात्रा में प्रतिबंधित नशीली दवाएं, मोबाइल फोन और कार बरामद।

महराजगंज, 14 मई 2026। जनपद महराजगंज की थाना ठूठीबारी पुलिस ने भारत-नेपाल सीमा पर अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से भारी मात्रा में प्रतिबंधित नशीली गोलियां और कैप्सूल, नकदी, मोबाइल फोन तथा एक मारुति स्विफ्ट कार बरामद की है। पुलिस अधीक्षक महराजगंज शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देशन में सीमावर्ती क्षेत्रों में चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई।

मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई; तीन अभियुक्त गिरफ्तार
मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई; तीन अभियुक्त गिरफ्तार

चेकिंग के दौरान पकड़ी गई कार

जानकारी के अनुसार, दिनांक 14 मई 2026 को रात करीब 2:57 बजे उपनिरीक्षक मनीष पटेल (चौकी प्रभारी लक्ष्मीपुर) अपनी टीम के साथ भरवलिया पुल, सैनिक रोड पर संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की जांच कर रहे थे। इसी दौरान पुलिस ने एक नेवी ब्लू रंग की मारुति स्विफ्ट कार (UP 55 AF 4641) को रोककर तलाशी ली। तलाशी के दौरान कार में सवार तीन युवकों के पास से भारी मात्रा में प्रतिबंधित नशीली दवाएं बरामद हुईं, जिसके बाद पुलिस ने तीनों को मौके से गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार अभियुक्त

सुनील यादव (24 वर्ष), निवासी परसामिर, थाना सिन्दुरिया, महराजगंज

अनुज सिंह (25 वर्ष), निवासी आजाद नगर वार्ड नं. 10, थाना निचलौल, महराजगंज

सुजय कुमार मण्डल (29 वर्ष), निवासी गड़ौरा बाजार, थाना ठूठीबारी, महराजगंज

पुलिस द्वारा बरामद सामग्री

729 अदद Spasmo Proxyvon Plus कैप्सूल ,577 अदद Nitrazepam टैबलेट, 4,700 रुपये नकद, 04 मोबाइल फोन

एक मारुति स्विफ्ट कार (UP 55 AF 4641) ,अभियुक्तों से अलग-अलग बरामदगी

सुनील यादव के पास से 577 Nitrazepam टैबलेट, 02 मोबाइल फोन,2,100 रुपये नकद

अनुज सिंह के पास से 105 Spasmo Proxyvon Plus कैप्सूल, 01 मोबाइल फोन, 1,300 रुपये नकद

सुजय कुमार मण्डल के पास से 624 Spasmo Proxyvon Plus कैप्सूल, 01 मोबाइल फोन, 1,300 रुपये नकद

NDPS एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज

ठूठीबारी पुलिस ने तीनों अभियुक्तों के खिलाफ धारा 8, 22, 23 एवं 29 एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों को न्यायालय में पेश कर आगे की विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

रिपोर्टर जितेंद्र चौबे    लाइव 24इंडिया न्यूज महाराजगंज 

Share in Your Feed

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *