30 लाख के 101 गुम मोबाइल बरामद, मालिकों के चेहरों पर लौटी मुस्कान

महराजगंज। जनपद पुलिस ने तकनीक आधारित पुलिसिंग का शानदार उदाहरण पेश करते हुए गुम हुए 101 मोबाइल फोन बरामद कर उनके वास्तविक मालिकों को वापस सौंप दिया। बरामद मोबाइल फोन की अनुमानित कीमत करीब 30 लाख रुपये बताई जा रही है। इस उपलब्धि के बाद मोबाइल स्वामियों के चेहरों पर खुशी साफ दिखाई दी।

एसपी शक्ति मोहन अवस्थी के नेतृत्व में सर्विलांस सेल की बड़ी सफलता, CEIR पोर्टल से ट्रेस हुए स्मार्टफोन
एसपी शक्ति मोहन अवस्थी के नेतृत्व में सर्विलांस सेल की बड़ी सफलता, CEIR पोर्टल से ट्रेस हुए स्मार्टफोन

यह सफलता पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देशन में सर्विलांस सेल द्वारा CEIR (Central Equipment Identity Register) पोर्टल और आधुनिक तकनीकी संसाधनों की मदद से हासिल की गई। सर्विलांस टीम ने IMEI नंबर आधारित ट्रैकिंग, डिजिटल मॉनिटरिंग और तकनीकी निगरानी के जरिए विभिन्न कंपनियों के स्मार्टफोन खोज निकाले।गुरुवार को पुलिस कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में सभी मोबाइल स्वामियों को बुलाकर वैधानिक प्रक्रिया पूरी की गई और उनके मोबाइल फोन वापस सौंपे गए। इस दौरान जिलाधिकारी गौरव सिंह सोगरवाल भी मौजूद रहे। मोबाइल वापस मिलने के बाद लोगों ने महराजगंज पुलिस और एसपी शक्ति मोहन अवस्थी का आभार व्यक्त किया। कई लोगों ने कहा कि उन्हें उम्मीद नहीं थी कि उनका खोया मोबाइल दोबारा मिल पाएगा, लेकिन पुलिस की तत्परता और तकनीकी कार्यप्रणाली ने यह संभव कर दिखाया।

30 लाख के 101 गुम मोबाइल बरामद, मालिकों के चेहरों पर लौटी मुस्कान
30 लाख के 101 गुम मोबाइल बरामद, मालिकों के चेहरों पर लौटी मुस्कान

एसपी शक्ति मोहन अवस्थी ने कहा कि जनता की छोटी से छोटी समस्या का समाधान करना पुलिस की प्राथमिक जिम्मेदारी है। उन्होंने लोगों से अपील की कि मोबाइल गुम होने या चोरी होने पर तुरंत नजदीकी थाने या सर्विलांस सेल में शिकायत दर्ज कराएं, ताकि CEIR पोर्टल के माध्यम से शीघ्र कार्रवाई की जा सके।

30 लाख के 101 मोबाइल फोन बरामद, बदमाशों के कब्जे से बरामद हुई बंदूकें
30 लाख के 101 मोबाइल फोन बरामद,

पुलिस के अनुसार अधिकांश मोबाइल भीड़भाड़ वाले बाजारों, यात्रा के दौरान बस और ऑटो में छूटने, बाइक चलाते समय जेब से गिरने, शादी समारोहों, पार्कों तथा धार्मिक स्थलों पर लापरवाही के कारण गुम हुए थे। कुछ मोबाइल बच्चों द्वारा गेम खेलने के दौरान तथा कुछ नशे की हालत में लापरवाही से खो गए थे।

इस सफल अभियान में सर्विलांस सेल के सुशील सिंह, शिवानंद पासवान, राजकुमार राजभर, आलोक पांडेय, सुधीर कुमार यादव, सूरज गुप्ता और नीरज कुमार गोंड की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

रिपोर्टर जितेंद्र चौबे         लाइव 24इंडिया न्यूज महाराजगंज 

Share in Your Feed

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *