कृष्णा फैक्चर हॉस्पिटल के पास सड़क के मोड पर बड़ा हादसा टला, गिट्टी लोड ट्रैक्टर-ट्रॉली फास्ट फूड की दुकान में टकराई ।

महराजगंज। महाराजगंज शहर के चिउरहा रोड और जिला उद्योग चौराहे के बीच स्थित कृष्णा फैक्चर हॉस्पिटल के पास गुरुवार शाम करीब 6:40 बजे एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। गिट्टी से लोड एक ट्रैक्टर-ट्रॉली अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे ठेले पर लगी फास्ट फूड की दुकान में जा टकराई। हादसे में दुकान पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई, जबकि उसमें रखा सामान भी बर्बाद हो गया।गनीमत रही कि घटना में कोई जनहानि नहीं हुई।

कृष्णा फैक्चर हॉस्पिटल के पास सड़क के मोड पर बड़ा हादसा टला, गिट्टी लोड ट्रैक्टर-ट्रॉली फास्ट फूड की दुकान में टकराई ।
कृष्णा फैक्चर हॉस्पिटल के पास सड़क के मोड पर बड़ा हादसा टला, गिट्टी लोड ट्रैक्टर-ट्रॉली फास्ट फूड की दुकान में टकराई ।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार ट्रैक्टर-ट्रॉली चिउरहा रोड की तरफ से जिला उद्योग चौराहे की ओर जा रही थी। इसी दौरान कृष्णा फैक्चर हॉस्पिटल के पास मोड़ पर अचानक ट्रॉली का हाइड्रोलिक सिस्टम खुल गया, जिससे चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख सका। देखते ही देखते ट्रैक्टर-ट्रॉली बेकाबू होकर सड़क किनारे मौजूद फास्ट फूड की दुकान से जा टकराई।

कृष्णा फैक्चर हॉस्पिटल के पास सड़क के मोड पर बड़ा हादसा टला, गिट्टी लोड ट्रैक्टर-ट्रॉली फास्ट फूड की दुकान में टकराई ।

टक्कर इतनी तेज थी कि ठेला बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और दुकान में रखा सामान सड़क पर बिखर गया। हादसे के दौरान ट्रॉली में लोड पूरी गिट्टी भी सड़क पर फैल गई, जिससे कुछ समय के लिए यातायात प्रभावित रहा और राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ा। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और स्थिति को संभालते हुए यातायात को सुचारु कराया। पुलिस ने सड़क पर गिरी गिट्टी हटवाने की व्यवस्था कराई और मामले की जांच शुरू कर दी है।

वहीं ट्रैक्टर चालक का कहना है कि ट्रॉली का हाइड्रोलिक सिस्टम अचानक फेल हो गया था, जिसके कारण वाहन अनियंत्रित होकर दुकान में जा टकराया । घटना के बाद मौके पर आसपास के लोगों की भारी भीड़ जुट गई।

रिपोर्टर जितेंद्र चौबे       लाइव 24इंडिया न्यूज महाराजगंज 

Share in Your Feed

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *