बहराइच, 27 अप्रैल 2026।
गो सम्मान आह्वान अभियान के अंतर्गत दिनांक 27 अप्रैल 2026 को श्री देवराज मिश्रा (उपाध्यक्ष) एवं श्री चंदन मिश्रा (राष्ट्रीय अध्यक्ष, श्री राम जन्मभूमि संगठन बहराइच) के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने बहराइच के माननीय सिटी मजिस्ट्रेट को प्रार्थना पत्र सौंपा।
प्रार्थना पत्र के माध्यम से माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र दामोदर दास मोदी से विभिन्न महत्वपूर्ण मांगें रखी गईं, गो सुरक्षा , सनातन धर्म की नींव को सुदृढ़ करना एवं सनातन संस्कृति की सुरक्षा सुनिश्चित करना बताया गया।

इस दौरान प्रमुख रूप से गौ माता की सुरक्षा से संबंधित सशक्त कानून बनाने की मांग की गई। साथ ही गौ माता को “राष्ट्र माता” घोषित करने, देशभर में गौशालाओं के निर्माण को बढ़ावा देने तथा गौ तस्करी पर पूर्ण रूप से रोक लगाने हेतु कठोर कानून लागू करने की आवश्यकता पर जोर दिया गया। प्रतिनिधिमंडल ने मांग की कि गौ तस्करी में संलिप्त लोगों के लिए कड़ी से कड़ी सजा का प्रावधान किया जाए, जिससे इस अवैध गतिविधि पर पूरी तरह नियंत्रण स्थापित हो सके। अभियान के तहत श्री राम जन्मभूमि संगठन बहराइच के पदाधिकारी अपने-अपने जनपदों में ब्लॉक, तहसील एवं जिला स्तर पर अधिकारियों को प्रार्थना पत्र सौंपकर अपनी मांगों को केंद्र सरकार तक पहुंचाने का कार्य कर रहे हैं। प्रतिनिधिमंडल ने यह भी कहा कि देशभर के सनातन समाज की भावना है कि सरकार इस विषय को गंभीरता से लेते हुए संसद के माध्यम से एक सशक्त कानून पारित करे, जिससे गौ रक्षा सुनिश्चित हो सके और गौ तस्करी जैसी गतिविधियों पर पूर्ण विराम लगे। इस अवसर पर संगठन के कई पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
रिपोर्टर जितेंद्र चौबे लाइव 24 इंडिया न्यूज़ महाराजगंज
