महराजगंज | 18 अप्रैल 2026
सोमनाथ स्वाभिमान पर्व के दृष्टिगत जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा ने 19 अप्रैल 2026 रविवार को जनपद के विभिन्न शिव मंदिरों में आयोजित होने वाले वृहद कार्यक्रमों की तैयारियों को लेकर संबंधित नोडल अधिकारियों के साथ ऑनलाइन बैठक की।
बैठक में डीएम ने सभी अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि जनपद के सभी शिवालयों में पर्व को भव्य और सुव्यवस्थित तरीके से मनाया जाए। इसके लिए मंदिर परिसरों की व्यापक साफ-सफाई सुनिश्चित की जाए, ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो। उन्होंने निर्देश दिया कि सभी शिवालयों में सामूहिक मंत्रोच्चार एवं महाआरती का आयोजन किया जाए, जिससे धार्मिक माहौल को और अधिक सशक्त बनाया जा सके।

इसके अलावा, जनपद के सभी गोआश्रय स्थलों में नंदी पूजन कराने के भी निर्देश दिए गए हैं।
प्रशासन ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया है कि सभी व्यवस्थाएं समय से पूर्ण कर ली जाएं और आयोजन को शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित तरीके से संपन्न कराया जाए।
रिपोर्टर जितेंद्र चौबे लाइव 24 इंडिया न्यूज़ महाराजगंज
