श्रीगंगानगर (राजस्थान) की हृदयविदारक घटना पर राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री चन्दन मिश्रा ने जताया गहरा आक्रोश।

बहराइच। राम जन्मभूमि सुरक्षा संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री चन्दन मिश्रा ने राजस्थान के श्रीगंगानगर में 13 वर्षीय मासूम बच्ची के साथ हुई जघन्य घटना पर गहरा दुख और आक्रोश व्यक्त करते हुए इसकी कड़ी निंदा की है।
श्री चन्दन मिश्रा ने कहा कि यह घटना मानवता को झकझोर देने वाली है। एक मासूम बच्ची की दर्दनाक मौत देश की कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े करती है। उन्होंने कहा कि आखिर कब तक देश की बेटियां दरिंदों की हैवानियत का शिकार होती रहेंगी। अपराधियों में कानून का भय लगातार कम होता जा रहा है, जो पूरे समाज के लिए अत्यंत चिंताजनक है।

राष्ट्रीय अध्यक्ष चन्दन मिश्रा ने दोषियों को फांसी की सजा देने की मांग, कहा— बेटियों की सुरक्षा पर अब समझौता नहीं
राष्ट्रीय अध्यक्ष चन्दन मिश्रा ने दोषियों को फांसी की सजा देने की मांग, कहा— बेटियों की सुरक्षा पर अब समझौता नहीं

उन्होंने प्रशासन और राज्य सरकार से मांग की कि इस जघन्य अपराध में शामिल सभी दोषियों की तत्काल गिरफ्तारी कर उनके विरुद्ध कठोरतम कानूनी कार्रवाई की जाए तथा उन्हें ऐसी सजा दी जाए जो भविष्य में इस प्रकार के अपराध करने वालों के लिए एक कड़ा संदेश और मिसाल बने।
श्री चन्दन मिश्रा ने पीड़ित परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि इस दुख की घड़ी में पूरा राम जन्मभूमि सुरक्षा संगठन परिवार उनके साथ खड़ा है। उन्होंने कहा कि बेटियों की सुरक्षा सुनिश्चित करना सरकार और समाज दोनों की सामूहिक जिम्मेदारी है तथा इस दिशा में प्रभावी और सख्त कदम उठाए जाने चाहिए।

रिपोर्टर जितेंद्र चौबे        लाइव 24इंडिया न्यूज महाराजगंज 

Share in Your Feed

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *