राष्ट्रीय अध्यक्ष चंदन मिश्रा ने महाराणा प्रताप जयंती पर युवाओं को दिया राष्ट्रभक्ति का संदेश महाराणा प्रताप के आदर्शों पर चलने का लिया गया संकल्प

महाराणा प्रताप जयंती के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में चंदन मिश्रा ने युवाओं से राष्ट्रभक्ति, स्वाभिमान और धर्म रक्षा के मार्ग पर चलने का आह्वान किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लेकर महाराणा प्रताप को श्रद्धांजलि अर्पित की।
शौर्य और स्वाभिमान के अमर प्रतीक महाराणा प्रताप की जयंती पर कोटि-कोटि नमन!
“द्वंद्व कहां तक पाला जाए, युद्ध कहां तक टाला जाए,
तू भी है राणा का वंशज, फेंक जहां तक भाला जाए।

महाराणा प्रताप जयंती पर वीरता और स्वाभिमान को किया गया नमन
महाराणा प्रताप जयंती पर वीरता और स्वाभिमान को किया गया नमन

“वीर शिरोमणि, मेवाड़ की शान और हम सभी के प्रेरणा स्रोत महाराणा प्रताप जी की जयंती पर आप सभी को हार्दिक शुभकामनाएं। कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने कहा कि महाराणा प्रताप का जीवन संघर्ष, त्याग और मातृभूमि के प्रति समर्पण की अनुपम मिसाल है। उन्होंने विपरीत परिस्थितियों में भी कभी अपने धर्म, संस्कृति और स्वाभिमान से समझौता नहीं किया। उनका जीवन आज की पीढ़ी के लिए प्रेरणास्रोत है।

इस अवसर पर राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री चंदन मिश्रा ने कहा कि महाराणा प्रताप हमें यह संदेश देते हैं कि राष्ट्र और धर्म की रक्षा के लिए हर परिस्थिति में दृढ़ रहना चाहिए। उन्होंने कहा कि हम सभी को उनके आदर्शों पर चलते हुए मातृभूमि तथा प्रभु श्री राम की जन्मभूमि की सेवा और सुरक्षा के लिए सदैव तत्पर रहना चाहिए।
महाराणा प्रताप का जीवन हमें सिखाता है कि परिस्थितियां चाहे कितनी भी कठिन क्यों न हों, अपने धर्म और राष्ट्र के मूल्यों से कभी समझौता नहीं करना चाहिए। आज उनके जन्मोत्सव पर हम संकल्प लेते हैं कि अपनी मातृभूमि और प्रभु श्री राम की जन्मभूमि की सेवा व सुरक्षा के लिए हम अपना सर्वस्व अर्पण करने को तैयार रहेंगे।
जय राजपूताना! जय श्री राम!
विनीत:
चंदन मिश्रा ‘
राष्ट्रीय अध्यक्ष,
श्री राम जन्मभूमि सुरक्षा संगठन

रिपोर्टर जितेंद्र चौबे       लाइव 24इंडिया न्यूज महाराजगंज 

Share in Your Feed

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *