महाराजगंज में राष्ट्रीय लोक अदालत का शुभारंभ, आपसी सहमति से हो रहा वादों का निस्तारण।

महाराजगंज, 9 मई 2026।
जिलाधिकारी श्री गौरव सिंह सोगरवाल ने अपने सोशल मीडिया हैंडल के माध्यम से जानकारी देते हुए बताया कि आज, 9 मई 2026 को पूरे भारत में राष्ट्रीय लोक अदालत (National Lok Adalat) का आयोजन किया जा रहा है। सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक चलने वाली है इसी क्रम में महाराजगंज जनपद में भी न्यायालय परिसर में लोक अदालत का आयोजन किया गया, जिसका शुभारंभ माननीय न्यायाधीश महोदय द्वारा किया गया।

महाराजगंज में राष्ट्रीय लोक अदालत का शुभारंभ,
महाराजगंज में राष्ट्रीय लोक अदालत का शुभारंभ,

मौके पर जिला अधिकारी श्री गौरव सिंह सोगरवाल और पुलिस अधीक्षक श्री शक्ति मोहन अवस्थी मौजूद रहे लोक अदालत के दौरान विभिन्न प्रकार के लंबित वादों का निस्तारण पक्षकारों की आपसी सहमति के आधार पर किया जा रहा है। इस पहल से लोगों को त्वरित, सरल एवं सुलभ न्याय मिल रहा है, साथ ही न्यायालयों में लंबित मामलों का बोझ भी कम हो रहा है।
जिलाधिकारी ने बताया कि लोक अदालत के माध्यम से बैंक ऋण, पारिवारिक विवाद, मोटर दुर्घटना, विद्युत बिल, राजस्व एवं अन्य मामलों का सौहार्दपूर्ण समाधान किया जा रहा है। इस अदालत में ट्रैफिक चालान, चेक बाउंस, बिजली-पानी के बिल और पारिवारिक विवाद जैसे मामलों का निपटारा आपसी समझौते से किया जा रहा है जनपदवासियों से अधिक से अधिक संख्या में लोक अदालत का लाभ उठाने की अपील की गई है।

रिपोर्टर जितेंद्र चौबे        लाइव 24इंडिया न्यूज महाराजगंज 

Share in Your Feed

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *