महराजगंज | 17 अप्रैल 2026 (शुक्रवार)
महराजगंज जनपद के कटहरी बाजार में मौजूद Indian oil और करमही क्षेत्र के बीच स्थित इंडियन ऑयल पेट्रोल पंपों पर शुक्रवार को पेट्रोल और डीजल के लिए भारी भीड़ उमड़ पड़ी। ईंधन की कमी के चलते लोगों को लंबी-लंबी कतारों में खड़ा होना पड़ा, जिससे आम जनजीवन प्रभावित नजर आया।

स्थिति यह रही कि कई स्थानों पर वाहन चालकों की लंबी लाइनें लग गईं, खासकर दोपहिया और चारपहिया वाहन चालकों को घंटों इंतजार करना पड़ा।बताया जा रहा है कि जनपद के कई पेट्रोल पंपों पर पेट्रोल और डीजल का स्टॉक समाप्त हो जाने के कारण आपूर्ति बाधित रही। इसके चलते लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा और कई लोग बिना ईंधन लिए ही वापस लौटने को मजबूर हुए।
प्रशासन से अपेक्षा की जा रही है कि जल्द से जल्द आपूर्ति व्यवस्था को सुचारू किया जाए, ताकि आम जनता को इस समस्या से राहत मिल सके
रिपोर्टर जितेंद्र चौबे लाइव 24इंडिया न्यूज महाराजगंज
