उत्तर प्रदेश मऊ। मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ ने आज मऊ में ₹392 करोड़ से अधिक लागत की 114 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों को प्रमाण-पत्र, स्वीकृति-पत्र एवं सहायता राशि के चेक भी वितरित किए।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि डबल इंजन सरकार की विकासोन्मुखी नीतियां समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक लाभ पहुंचाने का कार्य कर रही हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार नौजवानों को रोजगार, महिलाओं को स्वावलंबन तथा किसानों को सम्मान और सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए निरंतर कार्य कर रही है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तर प्रदेश आज विकास और सुशासन के नए प्रतिमान स्थापित कर रहा है। प्रदेश में सड़क, स्वास्थ्य, शिक्षा, बिजली, सिंचाई और रोजगार के क्षेत्र में तेजी से कार्य हो रहा है, जिसका लाभ सीधे आमजन को मिल रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार का लक्ष्य विकास के साथ-साथ गरीब, किसान, युवा और महिलाओं के जीवन स्तर को बेहतर बनाना है।
कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे। विकास परियोजनाओं के जरिए जनपद मऊ में आधारभूत सुविधाओं को मजबूती मिलने के साथ क्षेत्र के आर्थिक और सामाजिक विकास को भी नई गति मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।
रिपोर्टर जितेंद्र चौबे लाइव 24इंडिया न्यूज महाराजगंज
