महराजगंज। भारत-नेपाल सीमा पर अवैध तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना बरगदवा पुलिस और एसएसबी की संयुक्त टीम को बड़ी सफलता हाथ लगी है। संयुक्त कार्रवाई में पुलिस ने नेपाल सीमा के समीप छापेमारी कर अवैध रूप से यूरिया खाद की तस्करी कर रहे एक नेपाली नागरिक को गिरफ्तार किया है।
पुलिस अधीक्षक महराजगंज के निर्देशन में रविवार को थाना बरगदवा पुलिस एवं एसएसबी की टीम द्वारा सीमा क्षेत्र में सघन जांच अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान संदिग्ध गतिविधियों के आधार पर एक व्यक्ति को रोककर तलाशी ली गई। पूछताछ में उसकी पहचान शनि कुमार पुत्र हरिराम बेलदार निवासी रगड़गंज, थाना सनाई, जिला नवलपरासी (नेपाल) के रूप में हुई।

तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से दो बोरी अवैध यूरिया खाद तथा तस्करी में प्रयुक्त हीरो डीलक्स मोटरसाइकिल (UP 56 AC 9870) बरामद की गई। पुलिस के अनुसार आरोपी भारत से नेपाल यूरिया खाद की अवैध तस्करी करने का प्रयास कर रहा था। इस संबंध में थाना बरगदवा में आरोपी के विरुद्ध मु0अ0सं0 निल/2026 के तहत धारा 110 कस्टम अधिनियम में मुकदमा दर्ज कर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।
संयुक्त अभियान में कांस्टेबल विवेकानंद, कांस्टेबल छोटेलाल प्रसाद तथा एसएसबी टीम की सक्रिय भूमिका रही। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि भारत-नेपाल सीमा पर अवैध तस्करी के विरुद्ध अभियान लगातार जारी रहेगा और तस्करों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
रिपोर्टर जितेंद्र चौबे लाइव 24इंडिया न्यूज महाराजगंज
