बंगाल चुनाव 2026 के बाद हिंसा भड़की: हावड़ा में भाजपा नेता के घर पर बम और गोलियों से हमला

बंगाल: 7 मई को हावड़ा जिले के शिबपुर इलाके के चौराबस्ती क्षेत्र में भाजपा कार्यकर्ता चुनाव जीत का जश्न मना रहे थे। इसी दौरान तृणमूल कांग्रेस से जुड़े गुंडों ने अचानक हमला बोल दिया। आरोप है कि TMC पार्षद के पति शमीम अहमद के नेतृत्व में हमलावरों ने भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के नेता सिकंदर खान के घर को निशाना बनाया।

बम फेंके, पत्थर मारे और ताबड़तोड़ फायरिंग

भाजपा कार्यकर्ताओं के अनुसार, हमलावरों ने 12 से 15 बम फेंके और 7 से 8 राउंड गोलियां चलाईं। हमले में कई भाजपा कार्यकर्ता घायल हो गए, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटनास्थल पर ईंटें, पत्थर और टूटे सामान बिखरे पड़े मिले।

भाजपा का आरोप: हार का बदला ले रही है TMC

भाजपा के हावड़ा जिला अध्यक्ष गौरंग भट्टाचार्य ने कहा कि टीएमसी चुनाव हारने के बाद बौखलाई हुई है। उन्होंने आरोप लगाया कि शमीम अहमद (उर्फ बोरे) इस हमले के मुख्य सूत्रधार हैं। उन्होंने कहा कि यह हमला लोगों में डर फैलाने के लिए किया गया है।

पुलिस की कार्रवाई, BNSS धारा 163 लागू

पुलिस ने मौके पर भारी बल और केंद्रीय अर्धसैनिक बल तैनात कर स्थिति को नियंत्रण में कर लिया है। तीन लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी गई है। इलाके में BNSS की धारा 163 लागू कर दी गई है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज और गवाहों के बयान के आधार पर आगे की कार्रवाई कर रही है।

मुर्शिदाबाद में भी TMC नेता के घर पर बम हमला

इसी बीच मुर्शिदाबाद जिले में टीएमसी नेता उस्मान गनी के घर पर देसी बम फेंके गए। घटना के समय नेता घर पर नहीं थे, लेकिन उनकी पत्नी मौजूद थीं। पुलिस ने इस मामले में भी अलग से मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

भाजपा ने साफ संदेश दिया है कि उपद्रवियों को बख्शा नहीं जाएगा। याद रहे कि 4 मई 2026 को आए चुनाव नतीजों में भाजपा ने 207 सीटों के साथ भारी बहुमत हासिल किया था, जबकि TMC मात्र 80 सीटों पर सिमट गई थी।

Share in Your Feed

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *