महराजगंज। मामला है महाराजगंज जनपद के निचलौल ब्लाक अंतर्गत ग्राम सभा पिपरा का इस ग्राम सभा में ग्राम पंचायत के द्वारा विकसित भारत जी राम जी योजना से नहर पटरी से ओडवलिया सिवान तक संपर्क मार्ग पर मिटटी कार्य का इस्टीमेट लगभग 195000 का बनाया गया है।
जिस पर रोजगार सेवक के द्वारा 4 दिन तक 35 मजदूरों का हाजिरी 140 मानव दिवस लगभग 42000 रुपए का हाजिरी लगाया गया है लेकिन कार्य संपर्क मार्ग के बजाय pwd रोड के दोनों साइड के पटरी पर कार्य कराया जा रहा है, जबकि एस्टीमेट के अनुसार कार्य संपर्क मार्ग पर मिट्टी का है, लेकिन यहां संपर्क मार्ग की जगह pwd रोड के दोनों पटरी पर झाड़ी सफाई कराया जा रहा है।
अब सवाल यह उठता है कि क्या संपर्क मार्ग के जगह pwd पटरी मरम्मत और मिट्टी कार्य के जगह झाड़ी सफाई कार्य करा के भुगतान किया जा सकता है या नहीं यह आगे देखने का विषय होगा वहीं दूसरी तरफ ब्लॉक स्तर के उच्च अधिकारियों के द्वारा उक्त प्रकरण का जांच कर संबंधित जिम्मेदारों पर किस प्रकार की कार्यवाही की जाती है।

