महराजगंज: डीएम-एसपी ने पुलिस लाइन में RTC G8 बिल्डिंग का किया निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था पर दिया जोर

महराजगंज, 17 अप्रैल 2026। जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा एवं पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी ने शुक्रवार को पुलिस लाइन महराजगंज स्थित RTC G8 बिल्डिंग का संयुक्त रूप से निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने भवन की संरचनात्मक स्थिति, सुरक्षा प्रबंध, साफ-सफाई, विद्युत एवं अग्नि सुरक्षा व्यवस्था, आपातकालीन निकास मार्ग तथा सीसीटीवी निगरानी प्रणाली सहित उपलब्ध संसाधनों का बारीकी से जायजा लिया।

महराजगंज: डीएम-एसपी ने पुलिस लाइन में RTC G8 बिल्डिंग का किया निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था पर दिया जोर
महराजगंज: डीएम-एसपी ने पुलिस लाइन में RTC G8 बिल्डिंग का किया निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था पर दिया जोर

इस दौरान पुलिस अधीक्षक ने सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करने के निर्देश देते हुए कहा कि परिसर में सुरक्षा ड्यूटी की समुचित तैनाती सुनिश्चित की जाए। साथ ही सीसीटीवी कैमरों की नियमित जांच एवं प्रवेश-निकास बिंदुओं पर सतर्क निगरानी बनाए रखने के निर्देश दिए।इसके अतिरिक्त निर्माणाधीन भवन के संबंध में भी संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए, ताकि कार्य गुणवत्ता और सुरक्षा मानकों के अनुरूप कार्य पूर्ण किया जा सके।

रिपोर्टर जितेंद्र चौबे          लाइव 24इंडिया न्यूज महाराजगंज 

Share in Your Feed

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *