सिद्धार्थनगर : थाना डुमरियागंज क्षेत्र के उपधी खुर्द बुजुर्ग निवासी श्री गौतम के साथ आधार एनेबल पेमेंट सिस्टम AEPS के माध्यम से ₹2100 का ऑनलाइन फ्रॉड हुआ था जिसकी शिकायत उन्होंने NCRP पोर्टल पर ACKNOWLEDGEMENT NO 23109250132932 के माध्यम से दर्ज कराई थी।
शिकायत मिलते ही पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक महाजन के दिशा-निर्देशन तथा अपर पुलिस अधीक्षक प्रशांत कुमार प्रसाद के मार्गदर्शन में
क्षेत्राधिकारी डुमरियागंज बृजेश कुमार वर्मा के पर्यवेक्षण में
थाना प्रभारी श्रीप्रकाश यादव की नेतृत्व में
थाना डुमरियागंज की साइबर टीम ने तेजी से कार्यवाही शुरू की।
साइबर टीम द्वारा किए गए त्वरित व सटीक तकनीकी प्रयास के परिणामस्वरूप मात्र 24 घंटे के भीतर ₹2100 की पूरी राशि पीड़ित के खाते में वापस कराई गई। धनराशि वापस मिलने पर पीड़ित ने डुमरियागंज साइबर पुलिस टीम के प्रति आभार व्यक्त किया।
साइबर पुलिस टीम थाना डुमरियागंज सिद्धार्थनगर
उ• नि• हारेन्द्र कुमार शुक्ला कंप्यूटर ऑपरेटर देवेश मिश्र का• अभय यादव महिला का• साधना यादव
रिपोर्ट :अर्जुन अग्रहरि लाइव 24 इंडिया न्यूज़ सिद्धार्थनगर
