थाना शोहरतगढ़ पुलिस द्वारा गैंगस्टर एक्ट में फरार अभियुक्त के गाँव में की गई मुनादी धारा 84 BNSS की नोटिस चस्पा

जनपद सिद्धार्थनगर: अपराधियों के विरुद्ध चल रहे अभियान के तहत सिद्धार्थनगर पुलिस ने आज एक महत्वपूर्ण कार्रवाई की है। पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक महाजन के निर्देशन में थाना शोहरतगढ़ पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट में वांछित एवं फरार अभियुक्त विजय कुमार जायसवाल उर्फ पहाड़ी के विरुद्ध न्यायालय द्वारा जारी धारा 84 BNSS की नोटिस की तामीला करते हुए उसके गांव में डुग्गी मुनादी कराई और प्रमुख स्थानों पर नोटिस चस्पा किया।

अपर पुलिस अधीक्षक प्रशांत कुमार प्रसाद के कुशल पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी शोहरतगढ़ मयंक द्विवेदी के निर्देशन में प्रभारी निरीक्षक नवीन कुमार सिंह व पुलिस टीम द्वारा यह कार्रवाई की गई।

अभियुक्त विजय कुमार जायसवाल उर्फ पहाड़ी निवासी वार्ड नंबर 2 मुड़िला नगर पंचायत बढ़नी थाना ढेबरुआ के विरुद्ध थाना ढेबरुआ पर पंजीकृत मुकदमा संख्या 74/2025 धारा 2(b)(i), 3(1) यूपी गैंगस्टर एक्ट में न्यायालय द्वारा नोटिस निर्गत की गई थी, जिसकी विधिवत तामीला आज की गई।

टीम द्वारा गाँव मोहल्ले और चौराहों पर दृश्यमान स्थानों पर नोटिस चस्पा कर लोगों को यह भी अवगत कराया गया कि अभियुक्त न्यायालय में उपस्थित न होने की स्थिति में आगे की कार्रवाई की जाएगी।

सिद्धार्थनगर पुलिस द्वारा फरार एवं वांछित अपराधियों के विरुद्ध यह कार्रवाई अभियान के तहत जारी रहेगी।

रिपोर्ट: अर्जुन अग्रहरि लाइव 24 इंडिया न्यूज़ सिद्धार्थनगर 

Share in Your Feed

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *