बस्ती 7 नवम्बर 2025:
राष्ट्रगीत वंदे मातरम् के 150 गौरवशाली वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आज परिक्षेत्रीय कार्यालय बस्ती में एक गरिमामय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर पुलिस उपमहानिरीक्षक डीआईजी बस्ती श्री संजीव त्यागी ने समस्त अधिकारी एवं कर्मचारीगण के साथ सामूहिक रूप से वंदे मातरम् का गायन किया।
कार्यक्रम के दौरान डीआईजी संजीव त्यागी ने कहा कि वंदे मातरम् केवल एक गीत नहीं बल्कि यह हमारी राष्ट्रीय अस्मिता एकता और मातृभूमि के प्रति अटूट श्रद्धा का प्रतीक है। इस गीत ने स्वतंत्रता आंदोलन के दौरान देशवासियों में जोश उत्साह और त्याग की भावना का संचार किया था वही भावना आज भी हमें देशहित में समर्पित होकर कार्य करने की प्रेरणा देती है।
इस मौके पर प्रोजेक्टर के माध्यम से “वंदे मातरम्” के 150 वर्ष पूर्ण होने पर आयोजित राष्ट्रीय कार्यक्रम एवं माननीय प्रधानमंत्री के संबोधन का सजीव प्रसारण भी देखा गया।
कार्यक्रम में परिक्षेत्रीय कार्यालय के समस्त शाखा प्रभारी, अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे। राष्ट्रगीत के स्वर से पूरा परिसर देशभक्ति की भावना से ओतप्रोत हो उठा।
रिपोर्ट अर्जुन कुमार अग्रहरी जिला संवाददाता Live 24 India News सिद्धार्थनगर
