7 नवम्बर 2025:
देश की एकता और स्वतंत्रता संग्राम की प्रेरणा का प्रतीक राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम् आज अपने 150 गौरवशाली वर्ष पूरे कर रहा है। इस ऐतिहासिक अवसर पर प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने नई दिल्ली में आयोजित एक विशेष समारोह में वंदे मातरम् उत्सव की औपचारिक शुरुआत की। यह उत्सव पूरे वर्षभर देशभर में मनाया जाएगा।
समारोह में प्रधानमंत्री ने कहा कि वंदे मातरम् केवल राष्ट्रगीत नहीं बल्कि यह हमारे स्वाभिमान त्याग और मातृभूमि के प्रति समर्पण की भावना का प्रतीक है। इस गीत ने स्वतंत्रता आंदोलन के दौरान देशवासियों में जो जोश और एकता का संचार किया वही प्रेरणा आज भी भारत को आगे बढ़ने की शक्ति देती है।
इस अवसर पर विभिन्न राज्यों से आए कलाकारों द्वारा वंदे मातरम् के विविध स्वरूपों में प्रस्तुति दी गई। समारोह में देश की संस्कृति स्वतंत्रता संग्राम और राष्ट्रीय अस्मिता को समर्पित प्रदर्शनी का भी उद्घाटन किया गया।
पूरे देश में #Vande Mataram उत्सव के अंतर्गत विद्यालयों पुलिस इकाइयों प्रशासनिक संस्थानों और सामाजिक संगठनों में राष्ट्रगीत के सामूहिक गायन और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है।
रिपोर्ट अर्जुन कुमार अग्रहरी जिला संवाददाता Live 24 India News सिद्धार्थनगर
