सिद्धार्थनगर में यातायात सुरक्षा के मद्देनजर विशेष अभियान चलाया गया

9.9.2025 जनपद सिद्धार्थनगर  यातायात पुलिस द्वारा वाहन दुर्घटनाओं को रोकने एवं सड़क सुरक्षा को सुदृढ़ करने हेतु विशेष अभियान चलाया गया। इस अभियान के तहत जनपद के विभिन्न मार्गों पर वाहनों की सघन चेकिंग की गई।

इस दौरान दोपहिया वाहनों पर रिफ्लेक्टिंगं टेप लगाने का निर्देश दिया गया जिससे रात के समय वाहन की दृश्यता बढ़ सके और दुर्घटनाओं से बचाव हो सके।

 

चेकिंग के दौरान कई वाहन चालकों को यातायात नियमों का उल्लंघन करते पाया गया। विशेष रूप से दोपहिया वाहनों पर तीन सवारी करने वाले व बिना हेलमेट वाहन चलाने वाले वाहन चालकों के खिलाफ सख्त कार्यवाही की गई। संबंधित वाहन चालकों को समझा कर नियमों का पालन करने हेतु जागरूक किया गया।

यातायात विभाग ने जनता से अपील की है कि वाहन चलाते समय हमेशा हेलमेट पहनें निर्धारित सवारी संख्या का पालन करें और रात्रि में रिफ्लेक्टिंगं टेप का उपयोग करें ताकि सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाई जा सके।

पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर के निर्देशन में चलाये जा रहे इस अभियान का उद्देश्य आम जनता को सुरक्षित परिवहन की दिशा में प्रेरित करना है।

Share in Your Feed

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *