113 साल पुराने श्रीराम जानकी मंदिर के जीर्णोद्धार की रखी गई आधारशिला, वैदिक मंत्रोच्चार के बीच हुआ भूमि पूजन।

महराजगंज। जनपद के फरेंदा रोड स्थित टेढ़वा कुटी परिसर में स्थापित 113 वर्ष पुराने ऐतिहासिक श्रीराम जानकी मंदिर के जीर्णोद्धार की दिशा में महत्वपूर्ण पहल की गई। शुक्रवार को सदर विधायक जय मंगल कन्नौजिया ने वैदिक मंत्रोच्चार एवं धार्मिक विधि-विधान के साथ पूजन-अर्चन कर पांच ईंटें रखीं और मंदिर के जीर्णोद्धार कार्य की आधारशिला रखी। इस अवसर पर भाजपा के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष एवं पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष कृष्ण गोपाल जायसवाल की गरिमामयी उपस्थिति रही।

श्रीराम जानकी मंदिर के जीर्णोद्धार का शुभारंभ,
श्रीराम जानकी मंदिर के जीर्णोद्धार का शुभारंभ,

मंदिर के देखरेखकर्ता संत कुमार वर्मा ने बताया कि इस प्राचीन मंदिर का निर्माण वर्ष 1913 में हुआ था। मंदिर परिसर में भगवान श्रीकृष्ण, भगवान श्रीरामचंद्र एवं लक्ष्मण जी की प्रतिमाएं स्थापित हैं। यहां प्रतिवर्ष श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर श्रद्धा एवं उल्लास के साथ भव्य जन्मोत्सव का आयोजन किया जाता है।

भूमि पूजन कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक जय मंगल कन्नौजिया ने कहा कि प्राचीन मंदिर हमारी धार्मिक आस्था, सांस्कृतिक पहचान और गौरवशाली परंपराओं के जीवंत प्रतीक हैं। सनातन संस्कृति एवं भारतीय विरासत को संरक्षित रखने के लिए ऐसे ऐतिहासिक धार्मिक स्थलों का संरक्षण और जीर्णोद्धार अत्यंत आवश्यक है।

श्रीराम जानकी मंदिर के जीर्णोद्धार का शुभारंभ,
श्रीराम जानकी मंदिर के जीर्णोद्धार का शुभारंभ,

उन्होंने मंदिर के जीर्णोद्धार की पहल को धार्मिक एवं सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण की दिशा में सराहनीय कदम बताया। वहीं, आधारशिला रखे जाने के बाद क्षेत्र के श्रद्धालुओं में उत्साह और प्रसन्नता का माहौल देखने को मिला।

इस दौरान संजीव शुक्ला, राकेश गुप्ता, राकेश अग्रहरी, विनोद गुप्ता, संजय पांडेय और अखिलेश्वर राव सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Share in Your Feed

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *