मिट्टी कार्य के नाम पर घास की सफाई ब्लॉक परिसर के सटे कार्य पर उठे सवाल

  • महराजगंज

नौतनवा ब्लॉक के अंतर्गत ग्राम सभा रतनपुर में ब्लॉक परिसर के सटे 1.ब्लॉक मुख्यालय गेट से परसाजोंत तक पी डब्ल्यू डी रोड के दोनों तरफ पटरी पर मिट्टी कार्य जिसका इस्टीमेट लगभग 179799 रुपया

 

2.रतनपुर में मिश्रौलिया से खोरिया मार्ग पर पी डब्ल्यू डी रोड के दोनों पटरी पर मिट्टी कार्य कराया जा रहा है जिसका इस्टीमेट लगभग 284500 रुपये का बनाया गया है और इन दोनों कार्यों का मस्टरोल 15.10.2026 से 28.10.2026 तक का निकाला गया है इन कार्यों में तकनीकी सहायक के द्वारा बनाए गए इस्टीमेट में झाड़ी सफाई के नाम पर क्रमशः 18180 + 24240 =42420 रुपया दिया गया है लेकिन मिट्टी कार्य की जगह घास की सफाई /झाड़ी सफाई कार्य मजदूरों से करा मिट्टी कार्य नहीं कराया जा रहा है अब केवल मजदूरों की हाजिरी लगा कर दिए गए इस्टीमेट के पूरे रुपए को निकालने की  कोशिश की जा रही है

सवाल यह है कि यह कार्य खण्ड विकास अधिकारी के कार्यालय ऑफिस के सटे बगल में कराया जा रहा है फिर भी इस प्रकार के मानक विहीन कार्य पर खंड विकास अधिकारी की नजर क्यों नहीं पड़ रही है कार्य मिट्टी भराई का है, तो मौके पर घास की सफाई क्यों हो रही है? क्या प्राक्कलन के अनुसार कार्य कराया जा रहा है या सिर्फ कागजों पर मिट्टी कार्य दिखाया जाएगा?

अब देखना है कि खण्ड विकास अधिकारी अपने ऑफिस के सटे इस्टीमेट के विपरीत कराए गए कार्य की जांच कराकर वास्तविक स्थिति स्पष्ट करते हैं या नहीं। और साथ ही साथ मानक के विपरीत कार्य कराने वाले जिम्मेदारो पर क्या कार्रवाई करते हैं

Share in Your Feed

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *