भोपाल: मध्य प्रदेश कैडर के IAS NIYAZ KHAN अधिकारी नियाज खान अपने विवादित बयानों के लिए अक्सर चर्चा में रहते हैं। इस बार उन्होंने इस्लाम धर्म को लेकर एक ऐसा ट्वीट किया है, जिससे विवाद खड़ा हो गया है। नियाज खान ने अपने ट्वीट में लिखा है कि इस्लाम तो अरब का धर्म है, यहां तो सभी हिंदू थे, जिन्हें मुस्लिम बनाया गया था।
इसे भी पढ़ें : नरसिंहपुर में 19 वर्षीय युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म और हत्या live24indianews
इतना ही नहीं, नियाज खान ने एक और ट्वीट में लिखा कि जो मुस्लिम अरब के लोगों को आदर्श मानते हैं, वे पुनर्विचार करें। सर्वप्रथम हिंदुओं को अपना भाई मानें, बाद में अरब को। उनके इस ट्वीट के बाद सोशल मीडिया पर बहस छिड़ गई है। कुछ लोग उनके बयान का समर्थन कर रहे हैं तो कुछ लोग विरोध कर रहे हैं।
नियाज खान अपने बयानों के कारण पहले भी विवादों में रह चुके हैं। कुछ समय पहले उन्होंने ‘ब्राह्मण’ और ‘मुस्लिम’ को लेकर भी ट्वीट किया था, जिसके बाद उन्हें काफी आलोचना का सामना करना पड़ा था। Live24indianews