हत्या के प्रयास में वांछित 2 आरोपी गिरफ्तार न्यायालय भेजे गए

सिद्धार्थनगर : जनपद की थाना चिल्हिया पुलिस ने हत्या के प्रयास के मामले में वांछित दो आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया है।

पुलिस अधीक्षक डॉ• अभिषेक महाजन के निर्देश पर अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। अपर पुलिस अधीक्षक प्रशांत कुमार प्रसाद के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी शोहरतगढ़ मयंक द्विवेदी के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार गुप्ता के नेतृत्व में पुलिस टीम ने रविवार को ग्राम बचड़ा-बचड़ी क्षेत्र से दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार थाना चिल्हिया में पंजीकृत मु0अ0सं0 20/2026 में धारा 109 (1) 190 191(2) 191(3) 115(2) 352 324(4) 333 बीएनएस के तहत मामला दर्ज था।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सुभाष निषाद एवं धर्मेन्द्र निषाद दोनों निवासी ग्राम बचड़ा-बचड़ी थाना चिल्हिया जनपद सिद्धार्थनगर के रूप में हुई है।

गिरफ्तारी टीम में उपनिरीक्षक राजेश कुमार तिवारी हेड कांस्टेबल ओमपाल गौतम कांस्टेबल अजय कुमार व कांस्टेबल ओमप्रकाश शामिल रहे। पुलिस ने आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी कर दोनों आरोपियों को न्यायालय भेज दिया है।

रिपोर्टर अर्जुन अग्रहरि लाइव 24 इंडिया न्यूज़ सिद्धार्थनगर 

Share in Your Feed

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *