महराजगंज। परतावल ब्लॉक के ग्राम बेलवा बुजुर्ग स्थित राज पब्लिक स्कूल में 23 मार्च को वार्षिक उत्सव बड़े ही उत्साह और धूमधाम के साथ आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पनियरा विधायक ज्ञानेन्द्र की गरिमामयी उपस्थिति रही। उन्होंने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की और शिक्षा के क्षेत्र में निरंतर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।

इस अवसर पर विद्यालय के बच्चों ने मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर उपस्थित लोगों का दिल जीत लिया। रंगारंग प्रस्तुतियों ने पूरे माहौल को उत्सवमय बना दिया। कार्यक्रम को सफल बनाने में बाहर से आए कलाकारों का भी महत्वपूर्ण योगदान रहा।
विद्यालय के प्रबंधक तीर्थराज, प्रधानाचार्य राहुल यादव तथा शिक्षकगण—दीपक, गविश, ओम प्रकाश शुक्ला, मोहन, बाबू साहेब सहित समस्त विद्यालय परिवार की सक्रिय भागीदारी से कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।
कार्यक्रम में अभिभावकों और स्थानीय लोगों की बड़ी संख्या में उपस्थिति रही, जिससे उत्सव का उत्साह और भी बढ़ गया।
रिपोर्टर: जितेंद्र चौबे लाइव24इंडियान्यूज महाराजगंज
