गोरखपुर–महराजगंज हाईवे पर भीषण सड़क हादसा, 3 गंभीर घायल

महराजगंज: गुरुवार दोपहर करीब 12 बजे गोरखपुर–महराजगंज राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र के मोहम्मदपुर मार्ग के पास दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने भिड़ंत में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। प्राप्त जानकारी के अनुसार, गोरखपुर जनपद के गुलरिया थाना क्षेत्र के मलंग स्थान निवासी लक्ष्मण कुमार (30) अपनी भाभी और एक छोटी बच्ची के साथ बाइक से परतावल की ओर जा रहे थे। इसी दौरान दूसरी दिशा से आ रही एक मोटरसाइकिल ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। दूसरी बाइक पर महराजगंज जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र के विजयपुर बागापार निवासी बेचन (60) अपने एक साथी के साथ सवार थे, जो भटहट से वापस लौट रहे थे।

गोरखपुर–महराजगंज हाईवे पर भीषण सड़क हादसा, 3 गंभीर घायल
गोरखपुर–महराजगंज हाईवे पर भीषण सड़क हादसा, 3 गंभीर घायल

हादसे की सूचना मिलते ही उपनिरीक्षक अश्वनी कुमार पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। सभी घायलों को तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया, जहां उनका इलाज जारी है।पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

 

रिपोर्टर जितेंद्र चौबे        लाइव24इंडिया न्यूज महाराजगंज 

Share in Your Feed

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *