सीओ शोहरतगढ़ व एसडीएम ने थाना ढेबरुआ पुलिस के साथ किया भ्रमण

सिद्धार्थनगर 21 फरवरी 2026: आगामी होली पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से कस्बा बढ़नी में जुलूस मार्ग का निरीक्षण एवं फ्लैग मार्च किया गया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिषेक महाजन के आदेशानुसार तथा अपर पुलिस अधीक्षक प्रशान्त कुमार प्रसाद के निर्देशन में क्षेत्राधिकारी शोहरतगढ़ मयंक द्विवेदी ने उपजिलाधिकारी शोहरतगढ़ के साथ थाना ढेबरुआ पुलिस बल के सहयोग से जुलूस मार्ग का भ्रमण किया।

इस दौरान अधिकारियों ने संवेदनशील स्थलों का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। आमजन में सुरक्षा का विश्वास जगाते हुए आपसी भाईचारा एवं सौहार्द बनाए रखने की अपील की गई। फ्लैग मार्च के दौरान प्रभारी निरीक्षक दुर्गा प्रसाद सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे। पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया कि त्योहारों के दौरान कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए व्यापक इंतजाम किए जा रहे हैं।

रिपोर्टर: अर्जुन अग्रहरि लाइव 24 इंडिया न्यूज़ सिद्धार्थनगर 

Share in Your Feed

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *