सिद्धार्थनगर 21 फरवरी 2026: जनपद में मानव तस्करी बाल श्रम एवं बाल संरक्षण से जुड़े मामलों की रोकथाम और प्रभावी कार्रवाई को लेकर विशेष किशोर पुलिस इकाई SJPJU की मासिक समीक्षा एवं समन्वय गोष्ठी आयोजित की गई। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिषेक महाजन के आदेशानुसार तथा अपर पुलिस अधीक्षक प्रशान्त कुमार प्रसाद के निर्देशन में, क्षेत्राधिकारी अपराध/नोडल अधिकारी किशोर पुलिस इकाई सुबेन्दु सिंह के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक एएचटीयू मनोज कुमार श्रीवास्तव द्वारा बैठक की अध्यक्षता की गई। बैठक में पूर्व में जारी कार्यवृत्त के अनुपालन की समीक्षा की गई तथा महिला एवं बाल सुरक्षा संगठन उत्तर प्रदेश लखनऊ द्वारा जारी एस ओपी के क्रियान्वयन पर चर्चा की गई। थानों पर नियुक्त बाल कल्याण पुलिस अधिकारियों एवं विवेचकों द्वारा अनुसंधान में आ रही समस्याओं एवं सुझावों पर विचार-विमर्श किया गया। गोष्ठी में बाल गुमशुदगी बाल श्रम नशा मुक्ति अभियान बाल विवाह बाल भिक्षावृत्ति की रोकथाम लैंगिक समानता किशोर न्याय अधिनियम 2015 में हुए संशोधन पॉक्सो एक्ट के मामलों में 24 घंटे के भीतर सीडब्ल्यूसी को सूचना देने फार्म ए व बी समय से प्रेषित करने तथा सामाजिक पृष्ठभूमि रिपोर्ट प्रस्तुत करने जैसे विषयों पर विस्तृत चर्चा की गई।
इसके साथ ही पॉक्सो मामलों में उच्च न्यायालय से प्राप्त जमानत नोटिस की सूचना समय से बाल कल्याण समिति एवं वादी पीड़िता को उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए। बैठक में बाल कल्याण समिति के अध्यक्ष व सदस्य जनपद के समस्त बाल कल्याण पुलिस अधिकारी एएचटीयू एसजेपीयू के अधिकारी-कर्मचारी मानव सेवा संस्थान गोरखपुर एवं मानव संसाधन एवं महिला विकास संस्थान सिद्धार्थनगर के प्रतिनिधि सहित अन्य विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया कि मानव तस्करी व बाल शोषण के विरुद्ध सख्त कार्रवाई तथा प्रभावी समन्वय आगे भी जारी रहेगा।
रिपोर्टर: अर्जुन अग्रहरि लाइव 24 इंडिया न्यूज़ सिद्धार्थनगर
