मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना की तैयारियां तेज 22 फरवरी को 382 जोड़ों का होगा विवाह

सिद्धार्थनगर 16 फरवरी 2026: मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के सफल आयोजन को लेकर सिद्धार्थ सभागार में जिलाधिकारी शिव शरणप्पा जी.एन. की अध्यक्षता में बैठक संपन्न हुई। बैठक में अधिकारियों को कार्यक्रम की सभी तैयारियां समय से पूरी करने के निर्देश दिए गए।

जिलाधिकारी ने कहा कि सामूहिक विवाह समारोह में दिए जाने वाले सामानों की सूची का बैनर लगाया जाए ताकि पारदर्शिता बनी रहे और सभी लाभार्थियों को समान रूप से सामग्री प्राप्त हो। साथ ही वर-वधू के परिजनों के बैठने पार्किंग साफ-सफाई तथा अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए जिससे कार्यक्रम सकुशल संपन्न कराया जा सके।

बताया गया कि रतनसेन डिग्री कॉलेज में 22 फरवरी 2026 को 382 जोड़ों का सामूहिक विवाह प्रस्तावित है। योजना के तहत प्रत्येक वधू के बैंक खाते में डीबीटी के माध्यम से 60000 रुपये दिए जाएंगे जबकि लगभग 25000 रुपये का गृहस्थी का सामान और 15000 रुपये बारात स्वागत पर व्यय किए जाएंगे।

नवविवाहित जोड़ों को साड़ी ब्लाउज पेटीकोट चुनरी कपड़े चांदी की पायल बिछिया डिनर सेट कूकर ट्रॉली बैग दीवार घड़ी कड़ाही वैनिटी किट सीलिंग फैन कूल केज प्रेस डबल बेड चादर कंबल गद्दा तकिया चूड़ी कंगन सहित कई उपयोगी घरेलू सामग्री प्रदान की जाएगी। इसके अलावा लड्डू बादाम अखरोट मखाना किशमिश और सूखा नारियल भी दिया जाएगा।

बैठक में उपजिलाधिकारी बांसी निखिल चक्रवर्ती परियोजना निदेशक नागेंद्र मोहन राम त्रिपाठी जिला विकास अधिकारी राजमणि वर्मा डीसी मनरेगा संदीप सिंह, जिला समाज कल्याण अधिकारी महिपाल सिंह खंड विकास अधिकारी बांसी कृतिका अवस्थी खेसरहा अमित सिंह मिठवल सौरभ पांडे सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

रिपोर्टर: अर्जुन अग्रहरि लाइव 24 इंडिया न्यूज़ सिद्धार्थनगर 

Share in Your Feed

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *