सिद्धार्थनगर 19 जनवरी 2026 :
मुख्य विकास अधिकारी श्री बलराम सिंह की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में मुख्यमंत्री डैशबोर्ड विकास कार्यों एवं निर्माण कार्यों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक के दौरान जिन विभागों की रैंकिंग में अपेक्षित प्रगति नहीं पाई गई उन पर सीडीओ ने कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए तत्काल सुधार के निर्देश दिए।
मुख्य विकास अधिकारी ने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना पीएम कुसुम योजना फसल अवशेष प्रबंधन छात्रवृत्ति पेंशन सहित अन्य जनकल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा करते हुए पात्र लाभार्थियों को समय से लाभ दिलाने के निर्देश दिए।
विद्युत विभाग की समीक्षा में ट्रांसफार्मर समय से बदलने, शेड्यूल अनुसार बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने तथा स्कूलों के ऊपर से हाईटेंशन तार हटवाने के निर्देश दिए गए। पीएम सूर्य घर योजना में कम प्रगति पर लक्ष्य के सापेक्ष कार्य पूर्ण करने और सभी विभागों को सहयोग के निर्देश दिए गए।
सी एम आई एस पोर्टल पर लंबित परियोजनाओं की समीक्षा में सीडीओ ने निर्माण कार्यों में तेजी लाने समय से यूसी भेजकर अगली किश्त की डिमांड करने तथा कार्यों को गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूर्ण कराने के निर्देश दिए। लोक निर्माण विभाग को सड़क निर्माण जल जीवन मिशन के तहत ओवरहेड टैंकों की टेस्टिंग कर जलापूर्ति शुरू करने और क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत कराने को कहा गया।
इसके अतिरिक्त कृषि स्वास्थ्य समाज कल्याण मत्स्य पशुपालन महिला एवं बाल विकास ग्रामीण विकास सहित विभिन्न विभागों की योजनाओं की विस्तृत समीक्षा की गई। 50 लाख रुपये से अधिक लागत के निर्माण कार्यों का सत्यापन कर शीघ्र हैंडओवर करने के भी निर्देश दिए गए।
बैठक में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. रजत कुमार चौरसिया पीडी डीआरडीए नागेन्द्र मोहन राम त्रिपाठी जिला विकास अधिकारी राजमणि वर्मा सहित सभी संबंधित जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।
रिपोर्टर: अर्जुन अग्रहरि लाइव 24 इंडिया न्यूज़ सिद्धार्थनगर
