सिद्धार्थनगर 18 जनवरी 2026 :
सिद्धार्थनगर महोत्सव 2026 की तैयारियों के दृष्टिगत जिलाधिकारी श्री शिव शरणप्पा जीएन द्वारा बीएसए ग्राउंड का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने आयोजन स्थल की व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
जिलाधिकारी ने ग्राउंड की साफ सफाई एवं समतलीकरण कार्य हेतु अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद सिद्धार्थनगर एवं अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग प्रांतीय खंड को निर्देशित किया। साथ ही टेंटेज व्यवस्था स्टॉल स्थापना एवं अन्य आवश्यक कार्यों को समयबद्ध रूप से पूर्ण कराने के लिए पीडी डीआरडीए को निर्देश दिए गए।
जिलाधिकारी ने स्पष्ट कहा कि जिन अधिकारियों को जो भी उत्तरदायित्व सौंपे गए हैं वे सभी कार्यों को निर्धारित समय सीमा के भीतर पूर्ण कराते हुए सिद्धार्थनगर महोत्सव 2026 को सफल एवं सुव्यवस्थित रूप से सम्पन्न कराना सुनिश्चित करें।
इस अवसर पर पीडी डीआरडीए नागेन्द्र मोहन राम त्रिपाठी वरिष्ठ कोषाधिकारी रमेन्द्र कुमार मौर्य अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग प्रांतीय खंड कमल किशोर अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद सिद्धार्थनगर अजय सिंह सहित अन्य संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे।
रिपोर्ट : अर्जुन अग्रहरि लाइव 24 इंडिया न्यूज़ सिद्धार्थनगर
