विशाल राम राम कुश्ती दंगल में देश विदेश के पहलवानों ने दिखाए दांव पेंच

मौनी अमावस्या पर राप्ती तट पर दो दिवसीय दंगल हजारों दर्शक रहे मौजूद

डुमरियागंज सिद्धार्थनगर :

मौनी अमावस्या के पावन अवसर पर राप्ती नदी तट स्थित परशुराम वाटिका में शनिवार को धर्म रक्षा मंच के तत्वाधान में विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी दो दिवसीय राम राम महादंगल का भव्य आयोजन किया गया। दंगल में नेपाल सहित देश के कई राज्यों से आए नामी पहलवानों ने अपनी कुश्ती कला का शानदार प्रदर्शन किया। आयोजन को देखने के लिए हजारों की संख्या में दर्शक उमड़ पड़े।

दंगल का शुभारंभ जिलाधिकारी शिव शरणप्पा जीएन पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक महाजन एवं पूर्व विधायक राघवेन्द्र प्रताप सिंह ने विधि  विधान से पूजन एवं फीता काटकर किया। इस अवसर पर पहलवानों द्वारा अतिथियों को पगड़ी व माला पहनाकर सम्मानित किया गया।

दंगल प्रतियोगिता में नेपाल राजस्थान पंजाब दिल्ली अयोध्या हिमाचल प्रदेश उत्तराखंड बिहार मध्य प्रदेश हरियाणा केरल सहित अनेक राज्यों के पहलवानों ने प्रतिभाग किया। पहलवानों के दमदार दांव पेंच और लंबे चले मुकाबलों ने दर्शकों को रोमांच से भर दिया।

पुरुष वर्ग की पहली कुश्ती में राजेश पहलवान अयोध्या ने जीत दर्ज की जबकि महिला वर्ग की पहली कुश्ती में शिवांगी सिंह नंदनीनगर गोंडा विजयी रहीं।

उत्तर प्रदेश केसरी मुकाबले में सर्वेश तिवारी संतकबीरनगर ने राजस्थान के ठाकुर जल्लाद सिंह को कुछ ही मिनटों में चित कर दिया जिससे दंगल का उत्साह चरम पर पहुंच गया।

पूर्व विधायक राघवेन्द्र प्रताप सिंह ने कहा कि प्रभु श्रीराम की प्राण प्रतिष्ठा के बाद यह दंगल राम राम दंगल के नाम से आयोजित किया जा रहा है। कुश्ती भारतीय संस्कृति का अभिन्न अंग है जिससे युवाओं का शारीरिक व मानसिक विकास होता है। उन्होंने कहा कि युवाओं को मंच देने और इस परंपरा को जीवित रखने के लिए प्रत्येक वर्ष इस दंगल का आयोजन किया जाएगा।

दंगल में कई रोमांचक मुकाबले हुए जिनमें केरल नेपाल राजस्थान पंजाब उत्तर प्रदेश सहित विभिन्न राज्यों के पहलवानों ने जीत दर्ज की जबकि कुछ मुकाबले बराबरी पर समाप्त हुए।

कार्यक्रम का संचालन अभिषेक त्रिपाठी युवराज ने किया रेफरी की भूमिका मंगला पहलवान गाजीपुर और गुड्डू पहलवान गोरखपुर ने निभाई। दंगल में विजयी पहलवानों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर सदर विधायक श्यामधनी राही उपजिलाधिकारी राजेश कुमार सीओ बृजेश कुमार वर्मा प्रभारी निरीक्षक श्रीप्रकाश यादव सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि प्रशासनिक अधिकारी और क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।

रिपोर्टर : अर्जुन अग्रहरि लाइव 24 इंडिया न्यूज़ सिद्धार्थनगर 

Share in Your Feed

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *