सिद्धार्थनगर 16 जनवरी 2026:
जनपद सिद्धार्थनगर में बांसी क्षेत्र में आयोजित होने वाले माघ मेला की तैयारियों को लेकर प्रशासन पूरी तरह सतर्क दिखाई दे रहा है। शुक्रवार को जिलाधिकारी सिद्धार्थनगर श्री शिव शरणप्पा जीएन एवं पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक महाजन द्वारा माघ मेला बांसी की व्यवस्थाओं का स्थलीय निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने मेला क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था, यातायात नियंत्रण साफ सफाई विद्युत पेयजल चिकित्सा सुविधा सहित अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं की समीक्षा की तथा संबंधित अधिकारियों को समयबद्ध एवं व्यवस्थित ढंग से सभी तैयारियां पूर्ण करने के निर्देश दिए।
अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि माघ मेले के दौरान श्रद्धालुओं की सुविधा सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था बनाए रखना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
इस अवसर पर क्षेत्राधिकारी बांसी प्रभारी निरीक्षक बांसी सहित संबंधित विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे।
रिपोर्टर : अर्जुन अग्रहरि लाइव 24 इंडिया न्यूज़ सिद्धार्थनगर
