सिद्धार्थनगर : 13 जनवरी 2026
दिनांक 13 जनवरी 2026 को जनपद सिद्धार्थनगर के विकास खण्ड मिठवल के ग्राम पंचायत करही में राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन N R L M के अंतर्गत स्वयं सहायता समूह की महिलाओं द्वारा गठित उड़ान संकुल संघ सी• एल• एफ• के सदस्यों के साथ संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि श्रीमती निशा सिंह, पत्नी मंडलायुक्त बस्ती मंडल एवं अध्यक्ष आकांक्षा समिति तथा विशिष्ट अतिथि श्रीमती तनुषा पत्नी जिलाधिकारी सिद्धार्थनगर एवं अध्यक्ष जिला आकांक्षा समिति की गरिमा मयी उपस्थिति रही।
इस अवसर पर विभिन्न ग्राम पंचायतों की महिला स्वयं सहायता समूहों की सदस्यों ने प्रतिभाग किया। समूह की सदस्य सीमा मंजू सोन मती सहित अन्य महिलाओं ने अपनी कहानी अपनी जुबानी के माध्यम से समूह से जुड़ने के बाद हुए आर्थिक सामाजिक एवं पारिवारिक विकास की प्रेरक गाथा साझा की।
विशिष्ट अतिथि श्रीमती तनुषा ने महिलाओं से संवाद करते हुए कहा कि समूह बैठकों में स्वास्थ्य संबंधी जानकारी एवं सरकारी योजनाओं की जानकारी अनिवार्य रूप से साझा की जानी चाहिए जिससे महिलाएं स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहकर अपने कार्यों को और अधिक कुशलता से कर सकें।
मुख्य अतिथि श्रीमती निशा सिंह ने महिलाओं को संबोधित करते हुए कहा कि महिलाओं को आजीविका गतिविधियों से जोड़कर सरकार की रोजगारपरक योजनाओं एवं अन्य कल्याणकारी योजनाओं का लाभ दिलाया जाए जिससे वे आत्मनिर्भर बन सकें और समाज में सशक्त भूमिका निभा सकें।
कार्यक्रम के दौरान राष्ट्रीय जेंडर अभियान के अंतर्गत उपस्थित सभी महिलाओं को जेंडर समानता के प्रति जागरूक करते हुए शपथ भी दिलाई गई।
कार्यक्रम का समापन उपायुक्त श्रम रोजगार श्री संदीप कुमार सिंह द्वारा धन्यवाद ज्ञापन के साथ किया गया।
रिपोर्टर : अर्जुन अग्रहरि लाइव 24 इंडिया न्यूज़ सिद्धार्थनगर
