मिशन शक्ति फेज-5 के तहत जोगिया में महिलाओं को किया गया जागरूक

सिद्धार्थनगर:

मिशन शक्ति फेज 5.0 अभियान के तहत थाना जोगिया उदयपुर क्षेत्र में महिलाओं एवं बालिकाओं को जागरूक करने के उद्देश्य से जन चौपाल एवं बहु बेटी सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम कस्बा जोगिया में आयोजित हुआ जहां शक्ति दीदी टीम द्वारा महिलाओं और बालिकाओं को नारी सुरक्षा, नारी सम्मान नारी स्वावलंबन एवं नए कानूनों की जानकारी दी गई।

पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर डॉ. अभिषेक महाजन के निर्देश पर, अपर पुलिस अधीक्षक प्रशांत कुमार प्रसाद के पर्यवेक्षण एवं क्षेत्राधिकारी बांसी रोहिणी यादव के नेतृत्व में यह कार्यक्रम संपन्न हुआ। थानाध्यक्ष मीरा चौहान की मौजूदगी में महिलाओं को सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई।

कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना निराश्रित महिला पेंशन योजना रानी लक्ष्मीबाई बाल एवं महिला सम्मान कोष नारी शक्ति वंदन अधिनियम सहित अन्य योजनाओं के बारे में विस्तार से बताया गया।

साथ ही महिलाओं व बालिकाओं को विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों 112 1090 1076 108 1930 1098 102 181 आदि की जानकारी देकर आपात स्थिति में सहायता लेने के लिए प्रेरित किया गया।

इस अवसर पर मिशन शक्ति टीम में उपनिरीक्षक आनंद शाही आरक्षी प्रदीप उपाध्याय तथा महिला आरक्षी पूजा यादव एवं सुशीला कुशवाहा उपस्थित रहीं।

रिपोर्टर : अर्जुन अग्रहरि लाइव 24 इंडिया न्यूज़ सिद्धार्थनगर 

Share in Your Feed

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *