कपिलवस्तु में कटाव निरोधक कार्य को मिली बड़ी सौगात 4.67 करोड़ की परियोजना स्वीकृत

कपिलवस्तु:

माननीय मुख्यमंत्री परम पूज्य श्री योगी आदित्यनाथ जी महाराज के कुशल एवं दूरदर्शी नेतृत्व में प्रदेश सरकार द्वारा विधानसभा क्षेत्र कपिलवस्तु अंतर्गत ग्राम पंचायत अमरिया टोला संगल दीप के सुरक्षार्थ कटाव निरोधक कार्य हेतु 4 करोड़ 67 लाख 56 हजार की परियोजना स्वीकृत की गई है।

यह परियोजना क्षेत्रवासियों की वर्षों पुरानी समस्या के स्थायी समाधान की दिशा में एक महत्वपूर्ण और ऐतिहासिक पहल मानी जा रही है। कटाव निरोधक कार्य पूर्ण होने के बाद ग्राम पंचायत अमरिया टोला संगल दीप सहित आसपास के क्षेत्रों को बाढ़ एवं नदी कटाव से स्थायी सुरक्षा मिलेगी जिससे स्थानीय ग्रामीणों को बड़ी राहत प्राप्त होगी।

प्रदेश सरकार जनहित एवं जनसुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए विकास कार्यों को निरंतर गति दे रही है। कपिलवस्तु की देवतुल्य जनता के विश्वास पर खरा उतरते हुए क्षेत्र में विकास की यह श्रृंखला आगे भी निरंतर जारी रहेगी।

रिपोर्टर: अर्जुन अग्रहरि लाइव 24 इंडिया न्यूज़ सिद्धार्थनगर 

Share in Your Feed

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *