मिशन शक्ति फेज 5.0 के तहत शोहरतगढ़ में बहू बेटी सम्मेलन महिलाओं को कानून व हेल्पलाइन की जानकारी

सिद्धार्थनगर:

महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा सम्मान एवं स्वावलंबन को लेकर चलाए जा रहे मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत थाना शोहरतगढ़ क्षेत्र में जन चौपाल का आयोजन किया गया।

पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर डॉ. अभिषेक महाजन के निर्देशानुसार अपर पुलिस अधीक्षक प्रशांत कुमार प्रसाद के पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी शोहरतगढ़ मयंक द्विवेदी के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी नवीन कुमार सिंह के नेतृत्व में दिनांक 9 जनवरी 2026 को ग्राम एकडेंगवा भावपुर थाना शोहरतगढ़ में मिशन शक्ति केंद्र कार्यक्रम बहू बेटी सम्मेलन एवं नए कानूनों से संबंधित जागरूकता अभियान चलाया गया।

इस दौरान महिलाओं को दहेज उत्पीड़न, महिला अपराध साइबर अपराध तथा तीन नए कानूनों के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। साथ ही महिलाओं को अपने अधिकारों के प्रति जागरूक करते हुए सरकार द्वारा संचालित विभिन्न हेल्पलाइन सेवाओं की जानकारी प्रदान की गई।

महिलाओं को निम्न हेल्पलाइन नंबरों के संबंध में जागरूक किया गया

112  पुलिस आपातकालीन सेवा 1090 वूमेन पावर हेल्पलाइन 1076  मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 108 एंबुलेंस सेवा 1930 साइबर अपराध हेल्पलाइन 1098 चाइल्ड हेल्पलाइन 102 स्वास्थ्य सेवा

कार्यक्रम में सुपरवाइजर मंजू भारती आशा बहू नीलम मौर्य आंगनबाड़ी सहायिका संगीता मौर्य सहित बड़ी संख्या में महिलाएं उपस्थित रहीं।

इस अवसर पर उप निरीक्षक राजकुमार यादव हेड कांस्टेबल अविनाश सिंह कांस्टेबल पवन मौर्या हिला कांस्टेबल उर्मिला देवी शोभा भारती एवं अंबिका मौजूद रहीं।

पुलिस द्वारा महिलाओं से अपील की गई कि किसी भी समस्या की स्थिति में तुरंत संबंधित हेल्पलाइन या नजदीकी थाने से संपर्क करें।

रिपोर्टर : अर्जुन अग्रहरि लाइव 24 इंडिया न्यूज़ सिद्धार्थनगर 

Share in Your Feed

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *