एक करोड़ से अधिक के साइबर फ्रॉड का खुलासा कपिलवस्तु साइबर टीम सम्मानित

सिद्धार्थनगर :

जनपद में हुए एक बड़े साइबर वित्तीय फ्रॉड मामले का सफल अनावरण करने पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक महाजन ने थाना कपिलवस्तु की साइबर सेल पुलिस टीम को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।

बताया गया कि दिनांक 17 दिसंबर 2025 को म्यूल खाता के माध्यम से 1 करोड़ 7 लाख 3 हजार 720 रुपये की ऑनलाइन ठगी के मामले में शामिल पांच अभियुक्तों को थाना कपिलवस्तु पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायालय भेजा था। कार्रवाई के दौरान 7 मोबाइल फोन एक मोटरसाइकिल एक मारुति स्विफ्ट कार तथा 98200 रुपये नकद भी बरामद किए  गए थे।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने टीम के कार्य की सराहना करते हुए कहा कि यह सफलता साइबर अपराधों के विरुद्ध पुलिस की सतर्कता और प्रभावी कार्यवाही का प्रमाण है। उन्होंने पुलिस टीम को भविष्य में भी इसी लगन से कार्य करने के लिए प्रोत्साहित किया।

पुलिस प्रशासन ने आमजन से अपील की है कि किसी भी संदिग्ध लिंक पर क्लिक न करें और ऑनलाइन ठगी की स्थिति में तत्काल साइबर हेल्पलाइन 1930 अथवा नजदीकी थाने पर  सूचना दें।

सम्मानित साइबर पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक संतोष कुमार तिवारी उप निरीक्षक अखिलेश कुमार मिश्र कंप्यूटर ऑपरेटर विनय यादव आरक्षी राहुल यादव आरक्षी आलोक यादव एवं महिला आरक्षी अनुपम सिंह शामिल रहीं।

रिपोर्टर : अर्जुन अग्रहरि लाइव 24 इंडिया न्यूज़ सिद्धार्थनगर

Share in Your Feed

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *