थाना इटवा पुलिस द्वारा 2 अंतर्राज्यीय वाहन चोर चोरी के वाहन सहित गिरफ्तार अभियुक्त न्यायालय भेजे गए

सिद्धार्थ नगर इटवा :

डॉ. अभिषेक महाजन पुलिस अधीक्षक जनपद सिद्धार्थनगर के आदेश के क्रम में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक प्रशांत कुमार प्रसाद के कुशल पर्यवेक्षण एवं क्षेत्राधिकारी इटवा श्री पवीन प्रकाश के निर्देशन में रविंद्र सिंह प्रभारी निरीक्षक थाना इटवा के नेतृत्व में दिनांक 30/31.12.2025 की रात्रि गश्त एवं चेकिंग के दौरान थाना इटवा पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई।

रात्रि चेकिंग के दौरान पटना तिराहा के पास एक महिंद्रा पिकअप वाहन संख्या UP17BT4758 को रोककर पूछताछ की गई। जांच के दौरान यह तथ्य सामने आया कि उक्त वाहन का वास्तविक पंजीकरण नंबर DL1LAH2944 है, जिसे अभियुक्तों द्वारा लगभग तीन माह पूर्व दिल्ली से चोरी किया गया था। चोरी के वाहन पर फर्जी नंबर प्लेट लगाकर उसे नेपाल राष्ट्र में बेचने के उद्देश्य से ले जाया जा रहा था।

उक्त गिरफ्तारी एवं बरामदगी के आधार पर थाना इटवा पर मु• अ• सं• 240/2025 धारा 317/318/339 BNS के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्रवाई पूर्ण करते हुए अभियुक्तों को माननीय न्यायालय भेज दिया गया है।

गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण

सारुख अहमद पुत्र मसूद चौधर निवासी बेलहसा थाना इटवा जनपद सिद्धार्थनगर

उस्मान पुत्र असगर निवासी बेलहसा थाना इटवा जनपद सिद्धार्थनगर

बरामदगी का विवरण

1 महिंद्रा पिकअप वाहन संख्या DL1LAH2944

गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम

उ• नि चन्द्र प्रताप सिंह थाना इटवा हे• का• राकेश पटेल थाना इटवा का• मोती चन्द थाना इटवा का• घनश्याम यादव थाना इटवा का• राजमणि गौड़ थाना इटवा ।

📺 रिपोर्ट – अर्जुन अग्रहरि Live 24 India News सिद्धार्थनगर

Share in Your Feed

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *