नववर्ष के दृष्टिगत शोहरतगढ़ में पैदल गश्त थानों की समीक्षा गोष्ठी आयोजित

सिद्धार्थनगर 29 दिसंबर 2025 :

आगामी नववर्ष के मद्देनज़र जनपद में शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाए रखने के उद्देश्य से क्षेत्राधिकारी शोहरतगढ़ मयंक द्विवेदी द्वारा थाना शोहरतगढ़ पुलिस के साथ कस्बा शोहरतगढ़ में पैदल गश्त की गई। इस दौरान बाजार प्रमुख चौराहों एवं भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में सतर्क निगरानी रखते हुए आम जनमानस को सुरक्षा का एहसास कराया गया।

यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर डॉ. अभिषेक महाजन के आदेश एवं अपर पुलिस अधीक्षक प्रशांत कुमार प्रसाद के निर्देशन में की गई। पैदल गश्त के दौरान लोगों से संवाद कर शांति व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस का सहयोग करने की अपील की गई।

पैदल गश्त के उपरांत क्षेत्राधिकारी शोहरतगढ़ द्वारा सर्किल शोहरतगढ़ के समस्त थानों की अर्दली रूम एवं साइबर अपराध समीक्षा गोष्ठी आयोजित की गई। गोष्ठी में कानून-व्यवस्था की समग्र समीक्षा करते हुए थाना प्रभारियों एवं विवेचक गण को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।

क्षेत्राधिकारी द्वारा लंबित विवेचनाओं एवं पुराने मामलों के शीघ्र एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण जन शिकायतों से प्राप्त प्रार्थना पत्रों के त्वरित निस्तारण पर विशेष जोर दिया गया। साथ ही शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में पैदल गश्त बढ़ाने साइबर अपराध की रोकथाम हेतु व्यापक जन जागरूकता साक्ष्य के आधार पर विवेचनाओं का निष्पक्ष निस्तारण एवं अभियुक्तों के विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

इसके अतिरिक्त निरोधात्मक कार्रवाई के अंतर्गत गुण्डा अधिनियम गैंगस्टर अधिनियम म्यूल अकाउंट एवं पीओएस प्वाइंट ऑफ सेल से संबंधित जांच को प्रभावी ढंग से किए जाने के निर्देश भी दिए गए। गोष्ठी में सर्किल के समस्त थाना प्रभारी एवं अन्य अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

📺 रिपोर्टर – अर्जुन अग्रहरि Live 24 India News सिद्धार्थनगर

Share in Your Feed

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *