सिद्धार्थनगर 29 दिसंबर 2025
मिशन शक्ति अभियान फेज 5.0 के अंतर्गत थाना मिश्रौलिया की मिशन शक्ति पुलिस टीम द्वारा ग्राम भानपुर रानी में जन चौपाल का आयोजन कर महिलाओं एवं बालिकाओं को नारी सुरक्षा, नारी सम्मान नारी स्वावलंबन, नए कानूनों साइबर अपराध सुरक्षा तथा एंटी रोमियो अभियान के प्रति जागरूक किया गया।
पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर डॉ. अभिषेक महाजन के निर्देशन में एवं अपर पुलिस अधीक्षक प्रशांत कुमार प्रसाद के पर्यवेक्षण में क्षेत्राधिकारी इटवा श्री पवीन प्रकाश तथा प्रभारी निरीक्षक मिश्रौलिया राजेश तिवारी के कुशल नेतृत्व में यह कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम के दौरान ग्राम पंचायत उडवालिया में महिलाओं एवं बालिकाओं को एकत्रित कर मिशन शक्ति 5.0 के तहत संचालित विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। इनमें प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना, रानी लक्ष्मीबाई बाल एवं महिला सम्मान कोष नारी शक्ति वंदन अधिनियम निराश्रित महिला पेंशन योजना मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना सहित अन्य कल्याणकारी योजनाएं शामिल रहीं।
इसके साथ ही महिला सशक्तिकरण, एंटी रोमियो अभियान एवं साइबर अपराध से बचाव के उपायों पर विस्तृत जानकारी दी गई। कार्यक्रम में महिलाओं को विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी देते हुए पम्पलेट भी वितरित किए गए जिनमें 112 1090 1076 1930 साइबर अपराध 1098 चाइल्ड हेल्पलाइन 102 108 एंबुलेंस सेवा 181 महिला हेल्प लाइन एवं अग्नि शमन सेवा आदि शामिल हैं।
इस अवसर पर उपस्थित मिशन शक्ति टीम में उप निरीक्षक बबूना यादव, आरक्षी धर्मराज एवं महिला आरक्षी अनुपम (थाना मिश्रौलिया) ने सक्रिय भूमिका निभाई।
📺 रिपोर्ट – अर्जुन अग्रहरि Live 24 India News सिद्धार्थनगर
